Balenzia और Playboy ने की पार्टनरशिप, कंपनी के प्रोडक्ट पर अब दिखेगा रैबिट का लोगो"/>

Balenzia और Playboy ने की पार्टनरशिप, कंपनी के प्रोडक्ट पर अब दिखेगा रैबिट का लोगो

HIGHLIGHTS

  1. Balenzia ने प्लेबॉय के साथ पार्टनरशिप की।
  2. कलेक्शन में नजर आया प्लेबॉय का लोगों रैबिट।
  3. मोजों को भी बोल्ड रंग, अनूठे पैटर्न से सजाया।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। भारत के फैशन एक्सेसरी ब्रांड Balenzia ने लाइफस्टाइल के ब्रांड प्लेबॉय के साथ पार्टनरशिप कर ली है। कंपनी ने जानकारी दी कि Balenzia XPlayboy कलेक्शन को 2 नवंबर, 2023 को कंपनी ने लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने बताया कि Balenzia XPlayboy में ग्राहकों को आकर्षक रेंज में अच्छी गुणवत्ता मिलेगी। Balenzia XPlayboy में दोनों ब्रांड को प्रदर्शित किया गया है।

Balenzia के नए कलेक्शन में प्लेबॉय के लोगों रैबिट हेड को दिखाया है। रैबिट हेड चंचलता को दिखाता है। इस रेंज की थीम ‘दुनिया आपका खेल का मैदान है’ बहुत ही शानदार है। इस रेंज में रोज पहनने के लिए शानदार मोजे हैं। मोजों को भी बोल्ड रंग, अनूठे पैटर्न से सजाया गया है।
 

दुनिया आपका खेल का मैदान- राहुल गुप्ता

Balenzia के निदेशक राहुल गुप्ता ने कहा कि Balenzia और Playboy दोनों की अपनी विरासत है। प्लेबॉय ने अपने मैगजीन के जरिए दशकों तक लोगों को मन को बहलाया है। Balenzia ने फैशन एक्सेसरीज की दुनिया में अच्छी गुणवत्ता वाली कारीगरी और नवीनता को खड़ा किया है।

हमारी ‘दुनिया आपका खेल का मैदान है’ शैली और आनंद के साथ यह सहयोग एक ऐसी संस्कृति बनाने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जहां हर कोई उभरते से लेकर दिग्गज तक, आत्म-अभिव्यक्ति के आनंद में शामिल हो सकते हैं। वह अपनी अनूठी पहचान का जश्न मना सकते हैं।

इस रेंज में आपको एक ऐसा स्पेक्ट्रम मिलेगा, जो चंचल और समकालीन संस्कृति की भावना को दर्शाता है। यह सभी के लिए खुशी की बात है और यह Balenzia और Playboy दोनों के विचारों का प्रतीक है – एक ऐसी यात्रा जहां दुनिया वास्तव में आपका खेल का मैदान है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button