Maratha Reservation: मराठा आरक्षण को लेकर भड़की आग, पुणे-बेंगलुरु पर लगा जाम, सीएम ने जारांगे से की बात"/>

Maratha Reservation: मराठा आरक्षण को लेकर भड़की आग, पुणे-बेंगलुरु पर लगा जाम, सीएम ने जारांगे से की बात

HIGHLIGHTS

  1. पुणे में प्रदर्शनकारियों ने जाम लगाया।
  2. मनोज जारांगे से सीएम ने फोन पर बात की

एजेंसी, पुणे। Maratha Reservation: मराठा आरक्षण को लेकर फैली आग अब पुणे तक जा पहुंची है। आंदोलनकारियों ने पुणे-बेंगलुरु हाईवे को जाम कर दिया। इस दौरान पुणे के नवले पुल के बाद टायर जलाएं और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। जिससे राजमार्ग पर आवाजाही भी प्रभावित हो गई।

मनोज जारांगे से मुख्यमंत्री ने की बात

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जारांगे से फोन पर बात की। उन्होंने कैबिनेट बैठक में मराठा आरक्षण पर फैसला लेने का आश्वासन दिया। सीएम कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि मुख्यमंत्री ने मंगलवार सुबह मनोज जारांगे को फोन किया। उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। सीएम ने मनोज को आश्वासन दिया कि मंत्रिमंडल की बैठक में कुनबी जाति प्रमाण पत्र जारी करने के बारे में उचित निर्णय लिया जाएगा।

मनोज जारांगे की मांग क्या है?

मराठा आरक्षण की मांग को लेकर मनोज जारांगे 25 अक्टूबर से जालना जिले के गांव में भूख हड़ताल पर बैठे हैं। मराठा समुदाय के लोग ओबीसी कैटेगरी के तहत सरकारी नौकरी और शिक्षा में आरक्षण की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं, सोमवार को राज्य के कई जिलो में प्रदर्शन हुआ। इस दौरान कुछ आंदोलनकारियों ने बीड में स्थिति एनसीपी विधायक प्रकाश सोलंके के घर में तोड़फोड़ कर दी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button