चीन ने भ्रष्टाचार के आरोपी रक्षा मंत्री को पद से हटाया, दो महीने से नहीं दिखे थे ली शांगफू"/>

चीन ने भ्रष्टाचार के आरोपी रक्षा मंत्री को पद से हटाया, दो महीने से नहीं दिखे थे ली शांगफू

 चीन ने रक्षा मंत्री ली शांगफू को पद से हटा दिया है। वह पिछले दो महिनों से गायब थे। चीन की तरफ से उन्हें पद से हटाने के बाद कोई स्पस्टीकरण नहीं दिया गया। ली शांगफू के खिलाफ सैन्य हथियार की खरीद से जुड़ा भ्रष्टाचार का आरोप है। शांगफू आखिरी बार 29 अगस्त को बीजिंग में दिखे थे। उन्होंने अफ्रीकी देशों के साथ एक सिक्योरिटी फोरम में भाषण दिया था।

चीन के विदेश मंत्री क्वीन गैंग भी शांगफू की तरह जुलाई में गायब हो गए थे। उसके बाद चीन ने क्वीन गैंग को मंत्री पद से बर्खास्त कर दिया था। क्वीन गैंग के बारे में अभी तक कुछ भी पता नहीं चल पाया है।

भ्रष्टाचार के खिलाफ कठोर नीति

चीनी राष्ट्रपति शी जिनफिंग भ्रष्टाचार के खिलाफ खुलकर बोलते हैं। वह अपनी नीतियों में भ्रष्टाचार के खिलाफ कठोर रहने के लिए जाने जाते हैं। ऐसा माना जा रहा है कि इस वजह से ही रक्षा मंत्री और विदेश मंत्री को पद से हटाया गया है, लेकिन अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। अमेरिका ने पूर्व रक्षा मंत्री पर प्रतिबंध लगा रखा है। उन्होंने अमेरिका में प्रवेश नहीं मिल सकता है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button