Maldives: मालदीव में गैस सिलेंडर फटने से दो भारतीयों की मौत, भारतीय उच्चायोग ने जताया दुख"/>

Maldives: मालदीव में गैस सिलेंडर फटने से दो भारतीयों की मौत, भारतीय उच्चायोग ने जताया दुख

एएनआई, मालदी। मालदीव में गैस सिलेंडर के फटने से दो भारतीय नागरिकों की मौत हो गई। भारतीय उच्चायोग ने दोनों भारतीयों की मौत पर दुख जताया है। घटना के बाद भारतीय उच्चायोग मालदीव के अधिकारियों और परिवारों के लगातार संपर्क में है।

भारतीय उच्चायोग ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि हम हा धाल मकुनुधु द्वीप पर हुई घटना से दुखी हैं। इस घटना में दो भारतीय नागरिकों की मौत हुई है। उच्चायोग लगातार मालदीव के अधिकारियों व परिवारों से संपर्क में हैं।
 

सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तस्वीरें

द एडिशन की रिपोर्ट के अनुसार हम हा धाल मकुनुधु द्वीप पर एक मछली बाजार है। वहां पर सिलेंडर में जोरदार विस्पोट हुआ। पीड़ित दो भारतीय हैं। वह यहां मकुनुधू हवाई अड्डे के लिए भूमि सुधार के काम में लगे हुए थे। सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसमें एक इमारत की छत का हिस्सा गिरता हुआ दिख रहा है। मालदीव नेशनल डिफेंस फोर्स पुलिस के साथ मामले की जांच में लगी हुई है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button