मुंबई में बोले राहुल गांधी-, अडाणी ग्रुप मामले में बने जेपीसी, देश में है जी-20 का माहौल"/>

मुंबई में बोले राहुल गांधी-, अडाणी ग्रुप मामले में बने जेपीसी, देश में है जी-20 का माहौल

राहुल ने विपक्षी दलों की बैठक शुरू होने से पहले प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि यह भारत की प्रतिष्ठा से जुड़ा हुआ मामला है।

HIGHLIGHTS

  1. राहुल गांधी बोले- आर्थिक माहौल में ट्रांसपेरेंसी बहुत जरूरी है।
  2. सीबीआइ और इडी ने क्यों नहीं की इस मामले में पूछताछ।
  3. अडाणी ग्रुप सभी आरोपों को कर चुका है खारिज।

मुंबई। विपक्षी दलों आइएनडीआइए की बैठक में शामिल होने मुंबई पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि अडाणी ग्रुप पर आर्गेनाइजड क्राइम एंड करप्शन रिपोर्टिंग प्रोजेक्ट द्वारा लगाए गए आरोप की जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति(जेपीसी) बनाकर जांच की जाना चाहिए। राहुल ने विपक्षी दलों की बैठक शुरू होने से पहले प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि यह भारत की प्रतिष्ठा से जुड़ा हुआ मामला है।

 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सवाल उठाया कि सीबीआइ और इडी द्वारा गौतम अडाणी से पूछताछ क्यों नहीं की जा रही है। भारत में जी-20 का माहौल बना हुआ है। यह मामला दुनिया में हमारे देश की स्थिति को लेकर भी है। उन्होंने कहा कि देश के लिए यह बात जरूरी है कि आर्थिक माहौल में ट्रांसपेरेंसी बहुत जरूरी है, इसके साथ ही सभी को व्यापार के समान अवसर प्राप्त होना चाहिए।

राहुल गांधी ने कहा कि भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड(सेबी) ने जांच करने के बाद अडाणी ग्रुप को क्लीनचिट दे दी है। क्लीनचिट देने वाला कर्मचारी इसके बाद अडाणी ग्रुप का कर्मचारी बन गया।

अडाणी ग्रुप ने खारिज किए आरोप

आर्गेनाइजड क्राइम एंड करप्शन रिपोर्टिंग प्रोजेक्ट (ओसीसीआरपी) ने अडाणी ग्रुप पर गुरुवार को आरोप लगाएं थे कि उसके प्रवर्तक परिवार के साझेदारों से जुड़ी विदेशी इकाइयों के जरिए अडाणी ग्रुप के शेयरों में बड़ी रकम का निवेश किया गया। ओसीसीआरपी द्वारा लगाए गए आरोपों को अडाणी ग्रुप ने खारिज कर दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button