Nag Panchami 2023: तेजस्वी प्रकाश से लेकर मौनी राॅय तक, नागिन के रोल में नजर आ चुकी हैं ये एक्ट्रेसेस

"/>

Nag Panchami 2023: तेजस्वी प्रकाश से लेकर मौनी राॅय तक, नागिन के रोल में नजर आ चुकी हैं ये एक्ट्रेसेस

HighLights

  • पॉपुलर शो नागिन को भी दर्शकों ने काफी पसंद किया है।
  • कई एक्ट्रेसेस निभा चुकी हैं नागिन का किरदार
  • दर्शकों का पसंद आया नागिन का रोल

Nag Panchami 2023: आज देशभर में नागपंचमी का पर्व मनाया जा रहा है। बॉलीवुड और टीवी शोज में भी अक्सर नागिन से जुड़े किरदार पर्दे पर दिखाए गए हैं। कलर्स टीवी के पॉपुलर शो नागिन को भी दर्शकों ने काफी पसंद किया है। नागिन सीरियल के अब तक छह सीजन हिट हो चुके हैं। वहीं, टेलीविजन की ऐसी कई एक्ट्रेसेस रही हैं, जिन्होंने पर्दे पर नागिन का किरदार निभाया है। इतना ही नहीं, इन एक्ट्रेसेस को नागिन के किरदार से ही पहचान मिली है। इन एक्ट्रेसेस को दर्शकों का बेहद प्यार मिला है। आज हम आपको उन हसीनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें नागिन के किरदार में खूब पसंद किया गया है।

मौनी रॉय

नागिन सीरियल के पहले सीजन में मौनी रॉय को नागिन के रोल में देखा गया था। इस शो से एक्ट्रेस को एक अलग ही पहचान मिली है। उनके लुक्स और एक्टिंग ने खूब सुर्खियां बटोरी हैं। इस शो से ही उन्हें फिल्मों में काम करने के ऑफर मिले थे। मौनी ने शो में इच्छाधारी नागिन का किरदार निभाया था।

 

naidunia

निया शर्मा

टीवी की सबसे हाॅट एक्ट्रेसेस में से एक निया शर्मा भी नागिन के किरदार में नजर आ चुकी हैं। निया शर्मा नागिन के सीजन 4 में दिखाई दी थीं। निया शर्मा के नागिन लुक को लोगों ने काफी पसंद किया था। नागिन के इस सीजन में जैस्मिन भासिन भी नजर आई थीं। निया की एक्टिंग ने दर्शकों का खूब ध्यान खींचा है।

naidunia

अदा खान

खूबसूरत नागिनों की लिस्ट में अदा खान का नाम भी शामिल है। अदा, नागिन शो के सीजन 1 और 2 में नजर आ चुकी हैं। दोनों सीजन में उन्होंने शेषा का किरदार निभाया था। इसके बाद सीजन 3 और 4 में भी उनकी झलक देखने को मिली थी। अदा की एक्टिंग और खूबसूरती ने लोगों का दिल जीत लिया था।

हिना खान

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हिना खान की बेहतरीन एक्टिंग किसी से छिपी नहीं है। 8 सालों तक एक ही सीरियल में काम करने के बाद हिना नागिन के सीजन 5 में नजर आ चुकी हैं। हिना ने इस शो के कुछ ही एपिसोड में काम किया है पर उनके किरदार को काफी पसंद किया गया था। हिना नागिन के लुक में बेहद खूबसूरत लगी हैं।

करिश्मा तन्ना

नागिन शो के तीसरे सीजन में करिश्मा तन्ना नागिन के किरदार में नजर आई हैं। वे नागिन बनकर अपने दुश्मनों से बदला लेती हैं। नागिन के रोल में करिश्मा काफी खूबसूरत नजर आई हैं। हालांकि, करिश्मा कुछ ही समय के लिए शो में दिखाई दी थीं। करिश्मा की एंट्री के बाद से नागिन शो की रेटिंग तेजी से बढ़ी थी।

naidunia

सुरभि ज्योति

कुबूल है सीरियल से अपनी पहचान बनाने वाली सुरभि ज्योति भी नागिन का किरदार निभा चुकी हैं। बता दें कि शो के सीजन 3 में सुरभि बेला के किरदार में दिखाई दी हैं। सुरभि शो में दुश्मनों से बदला लेने के लिए नागिन का रूप धारण करती हैं। सुरभि इस रोल में काफी बोल्ड और स्ट्रांग दिखाई दी हैं।

naidunia

तेजस्वी प्रकाश

बिग बॉस में नजर आने के बाद एकता कपूर ने टीवी एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश को नागिन का रोल ऑफर किया था। जिसके बाद तेजस्वी ने नागिन का किरदार निभाकर अपनी एक अलग ही पहचान बना ली। तेजस्वी के इस रोल की काफी चर्चा भी हुई है। परफेक्ट फिगर के साथ नागिन का लुक तेजस्वी पर काफी जचा है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button