Luna-25 Crash: चंद्रमा पर लैडिंग से पहले क्रैश हुआ रूस का अंतरिक्ष यान, जानिए कहां हुई गलती

"/>

Luna-25 Crash: चंद्रमा पर लैडिंग से पहले क्रैश हुआ रूस का अंतरिक्ष यान, जानिए कहां हुई गलती

HighLights

  • 50 साल बाद रूस ने चांद पर भेजा था यान
  • शनिवार को सामने आई थी तकनीकी खामी
  • रूस के मिशन मूल को तगड़ा झटका
मास्को। रूस से मिशन मून को उस समय तगड़ा झटका लगा, जब यान Luna-25 चंद्रमा की सतह पर उतरने से पहले ही क्रैश हो गया। इससे पहले रूस की अंतरिक्ष एजेंसी रोस्कोस्मोस ने बताया था कि Luna-25 में तकनीकी खराबी आ गई है। इसके चलते इसकी कक्षा नहीं बदली जा सकी।
अब वैज्ञानिकों ने विस्तृत अध्ययन के बाद बताया कि यान क्रैश हो गया है। बता दें, भारत के अंतरिक्ष यान चंद्रयान-3 की तरह रूस ने भी अपने यान को चंद्रमा के साउथ पोल पर लैंडिंग की योजना बनाई थी, जो पूरी तरह विफल रही।

कहां गलती कर गए रूसी वैज्ञानिक

 

लूना-25 लैंडिंग-पूर्व अण्डाकार कक्षा बनाने का प्रयास करते समय गलत कक्षा में चला गया। वैज्ञानिकों ने प्रारंभिक विश्लेषण में पाया कि चंद्रमा की सतह से टकराने को लेकर की गई गणना में खामी एक कारण हो सकता है।
लूना-25 को सोमवार को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरना था। अब दुनिया की नजर भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो (ISRO) के चंद्रयान-3 पर है, जिसका लैंडर विक्रम 23 अगस्त की शाम को चंद्रमा पर लैंड करेगा।

 

रूस की अंतरिक्ष एजेंसी रोस्कोस्मोस ने आधिकारिक जानकारी देते हुए बताया, लूना-25 अंतरिक्ष यान अनियंत्रित कक्षा में घूमने के बाद चंद्रमा से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।
रोस्कोस्मोस ने एक बयान में कहा, ‘उपकरण एक अप्रत्याशित कक्षा में चला गया और चंद्रमा की सतह से टकराव के परिणामस्वरूप अस्तित्व में नहीं रहा।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button