देवगौड़ा के बयान को केरल के CM ने बताया झूठा, पूर्व PM ने कहा था- BJP के साथ गठबंधन में विजयन की सहमति"/>

देवगौड़ा के बयान को केरल के CM ने बताया झूठा, पूर्व PM ने कहा था- BJP के साथ गठबंधन में विजयन की सहमति

राज्य ब्यूरो, तिरुअनंतपुरम। जनता दल (सेक्यूलर) अध्यक्ष एच डी देवेगौड़ा के एक दिन पहले दिए बयान को केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने झूठा करार दिया। एच डी देवगौड़ा के बयान ने केरल में राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया है। देवगोड़ा ने कहा था कि भाजपा के साथ समर्थन का केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने समर्थन किया है। केरल के मुख्यमंत्री विजयन ने शुक्रवार को एच डी देवेगौड़ा के दावे को झूठा बता दिया।

 

देवेगौड़ा ने कहा था कि पिनराई विजयन से उनकी बात हुई थी। उन्होंने कहा था कि जेडी (एस) को अपने क्षेत्रीय हितों की रक्षा करनी चाहिए। यह रक्षा अगर भाजपा के साथ गठबंधन कर पूरे होते हैं, तो करना चाहिए। उनके बयान के कुछ घंटे बाद केरल के मुख्यमंत्री का बयान आया। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अपना बयान सुधारें।

2006 में भी भाजपा से मिलाया था हाथ

पिनराई विजयन ने तीखे लहजे में कहा कि जेडी (एस) की प्रदेश इकाई ने भाजपा के साथ गठबंधन के पूरी तरह खिलाफ थी। उन्होंने कहा था कि वे केरल में वाम मोर्चा के साथ पूरी ताकत से खड़े रहेंगे। उन्होंने कहा कि देवेगौड़ा भाजपा के साथ पहली बार नहीं गए हैं। आपको याद होगा कि देवगोड़ा ने 2006 में भी भाजपा के साथ हाथ मिलाया था। विजयन ने कांग्रेस पर भी हमला किया। कांग्रेस ने आरोप लगाए थे कि माकपा और भाजपा के बीच तार जुड़े हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button