MP Politics News: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हैं आधुनिक लौहपुरुष, दिग्विजय सिंह दंगों के पेटेंटधारी – नरोत्तम मिश्रा

"/>

MP Politics News: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हैं आधुनिक लौहपुरुष, दिग्विजय सिंह दंगों के पेटेंटधारी – नरोत्तम मिश्रा

HighLights

  • नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस के लोगों को बुराई नहीं बल्कि कांग्रेस शासित राज्यों में बराबरी करके दिखाना चाहिए।
  • नरोत्तम बोले कि ग्रेस की सियासत का सिर्फ इतना फसाना है। बस्ती भी जलवाना है और मातम भी मनाना है।
  • नरोत्तम के मुताबिक कांग्रेस की इस राजनीति को पूरा देश जानता है।

 

भोपाल। विधानसभा चुनाव से पूर्व प्रदेश में केंद्रीय नेताओं के दौरों का सिलसिला बढ़ गया है। इसी सिलसिले में आज केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह एक बार फिर मप्र केदौरे पर आ रहे हैं। वह भोपाल में भाजपा सरकार के २० साल के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड पेश करेंगे, वहीं ग्वालियर में ग्वालियर में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करेंगे। उनके आगमन से पूर्व प्रदेश के गृहमंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा ने एक प्रेस कांफ्रेंस की, जिसमें उन्होंने अमित शाह को आधुनिक लौह पुरुष बताया और कहा कि पहले के केंद्रीय गृहमंत्रियों से अगर तुलना की जाए तो अमित शाह जी ने कई बड़े काम किए हैं। शाह कहने से ज्यादा करने में विश्वास रखते हैं।

हम गरीब कल्याण के लिए मेहनत करने वाले

 

नरोत्तम ने प्रदेश की भाजपा सरकार की उपलब्धियों का भी जिक्र किया और कहा कि मध्यप्रदेश में 1.36 करोड लोग गरीबी रेखा से निकलकर बाहर आए हैं। कांग्रेस के लोगों को बुराई नहीं बल्कि कांग्रेस शासित राज्यों में बराबरी करके दिखाना चाहिए। हम अंत्योदय के सपने अपनी आंखों में पाले हैं, हम गरीब कल्याण के हित में मेहनत करने वाले हैं।

 

अल्पसंख्यकों को दंगों का डर दिखाकर वोट की राजनीति करती है कांग्रेस

 

नरोत्तम ने दिग्विजय सिंह द्वारा मप्र में नूंह जैसे दंगों की आशंका जताए जाने संबंधी बयान पर पर भी तंज कसा।नरोत्तम ने कहा कि कांग्रेस की सियासत का सिर्फ इतना फसाना है। बस्ती भी जलवाना है और मातम भी मनाना है। कांग्रेस की इस राजनीति को पूरा देश जानता है। अल्पसंख्यकों को दंगों का डर दिखाकर संगठित करो, वोट लो और हिंदुओं को जातियों में बांटकर बिखराव पैदा करो। ये कांग्रेस की मूल राजनीति है। जिसको देश देख-समझ रहा है। और दिग्विजय सिंह ने तो जैसे दंगे करवाने का पेटेंट ले रखा है।

 

राहुल कर रहे पालिटिकल इवेंट

नरोत्तम ने राहुल गांधी पर भी कटाक्ष किया और कहा कि आपने कभी उन्हें चीन की निंदा नहीं करते नहीं सुना होगा। नूंह की हिंसा की निंदा करते कांग्रेस को नहीं सुना होगा। हिंदू और हिंदुत्व पर जरूर बोलते हैं। यह तुष्टीकरण की राजनीति है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button