19वें एशियाई खेलों से बाहर हुई पहलवान विनेश फोगट, प्रशिक्षण के दौरान घुटने में लगी चोट

"/>

   19वें एशियाई खेलों से बाहर हुई पहलवान विनेश फोगट, प्रशिक्षण के दौरान घुटने में लगी चोट

HighLights

  • एशियाई खेलों के बाहर हुई विनेश फोगाट
  • प्रशिक्षण के दौरान घुटने में लगी चोट
  • मुंबई में होगा घुटने का ऑपरेशन

Vinesh Phogat Injury: देश की जानी-मानी पहलवान विनेश फोगाट हांगझू में होनेवाले 19वें एशियाई खेलों से बाहर हो गईं हैं। प्रशिक्षण के दौरान इनके बाएं घुटने में चोट लग गई। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि चोट की वजह से उनका एशियाई खेलों में हिस्सा लेना संभव नहीं है। डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि ऑपरेशन ही इसका इलाज है। ऐसे में मुंबई में 17 अगस्त को उनका ऑपरेशन होगा। बता दें कि विनेश फोगाट को एशियन्‍स गेम के ट्रायल में छूट मिल गई थी और वह एशियाई खेल में अपना दम-खम दिखाने के लिए ट्रेनिंग में जुटी थीं। लेकिन चोट की वजह से उनके सपनों पर पानी फिर गया है।

naidunia

 

विनेश फोगाट की उपलब्धियां

दो बार की ओलंपियन विनेश फोगाट ने राष्ट्रमंडल खेलों में दो स्वर्ण और एशियाई खेलों में एक स्वर्ण पदक जीता है। विनेश 2018 में एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारत की पहली महिला पहलवान बनीं। उन्हें 2019 में विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक के अलावा 2021 में एशियाई चैंपियन का ताज पहनाया गया था।

जीवन परिचय

विनेश फोगाट का जन्म हरियाणा के भिवानी जिले के बलाली गांव में पहलवानों के परिवार में हुआ। ये पहलवान राजपाल फोगट की बेटी और पहलवान गीता और बबीता की चचेरी बहन हैं। जब ये नौ साल की थीं, तभी उनके पिता का देहान्त हो गया। जिसके बाद उन्‍होंने चाचा महावीर सिंह फोगाट से प्रशिक्षण प्राप्‍त किया और कई पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button