हाई बीपी और कोलेस्ट्रॉल से परेशान हैं तो याद रखें डॉक्टर की बताई ये जरूरी बातें

Hypertension: आजकल अधिकांश लोग हाइपरटेंशन या हाई बीपी के कारण परेशान रहते हैं। अधिकांश लोग अनियमित दिनचर्या और खानपान के लापरवाही के कारण इस समस्या से ग्रसित हैं। Hypertension की समस्या ऐसे लोगों में ज्यादा देखी जाती है, जिनका कोलेस्ट्रॉल लेवल हाई होता है। इंदौर के डॉक्टर सुशील सोहनी के मुताबिक High Blood Pressure एक गंभीर चिकित्सा स्थिति है, यही कारण है कि इसे साइलेंट किलर भी कहा जा सकता है। Hypertension होने पर हार्ट अटैक, किडनी डैमेज, स्‍ट्रोक और अंधापन भी हो सकता है। ऐसे में इन बातों की सावधानी रखनी चाहिए –

 

15 मिनट करें ब्रिस्क वॉक

हाइपरटेंशन होने पर मरीज को रोज 30 मिनट ब्रिक्‍स वॉक जरूर करना चाहिए। इसके अलावा रोज अपना ब्लड प्रेशर चेक करते रहना चाहिए। यदि लगातार बहुत दिनों तक बीपी हाई रहता तो तत्काल डॉक्टर से सलाह लेना चाहिए।

जंक फूड खाने से बचें

Hypertension होने पर मरीज को जंक फूड खाने से बचना चाहिए। शराब और तंबाकू आदि का भी सेवन नहीं करना चाहिए। शारीरिक निष्क्रियता की स्थिति नहीं आने देना चाहिए। फिजिकली खुद को हमेशा एक्टिव रखें।

 

हरी सब्जियों व फलों का सेवन ज्यादा करें

Hypertension होने पर पोषक तत्वों से भरपूर हरी सब्जियों व फलों का सेवन ज्यादा करना चाहिए। खाने में फाइबर फूड की मात्रा भी बढ़ानी चाहिए।

नमक से करें तौबा

Hypertension होने पर नमक का सेवन कम करना चाहिए। एक दिन में 5 से 6 ग्राम नमक ही सेवन करना चाहिए। नमक युक्त चीजों का ज्यादा सेवन करने पर बीपी ज्यादा बढ़ता है। Hypertension होने पर प्रिजरवेटिव फूड्स का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि ये सॉल्‍टी होते हैं।

इन बीमारियों का बढ़ता है खतरा

Hypertension होने पर हार्ट अटैक के अलावा आंखों की रोशनी कम होने और किडनी खराब होने की आशंका बढ़ जाती है। इसके अलावा पैरों की नसों में खून जम जाता है। अनियंत्रित रक्तचाप हार्ट अटैक की होने की संभावना को दोगुना कर सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button