स्वप्न विशेष: इन 5 डरावने सपनों को देखने पर डरने की जगह हो जाएं खुश

नई दिल्ली. मनुष्य सोते समय कई तरह के सपने देखता है। कुछ सपने हमें खुशी देते हैं तो कुछ डराने का काम करते हैं।स्वप्न शास्त्र की मानें तो सपने यूं ही नहीं आते। हर सपने का कोई न कोई अर्थ जरूर होता है। अक्सर व्यक्ति ऐसा सोचता है कि अगर कोई चीज उसे सपने में अच्छी लग रही है तो इसका मतलब शुभ ही होगा। वहीं अगर सपने में कुछ बुरा और डरावना नजर आता है तो उसका मतलब अशुभ ही होगा। लेकिन ऐसा नहीं है। ये जरूरी नहीं कि डरावने सपनों का मतलब भी हमेशा बुरा ही हो। स्वप्न शास्त्र में कुछ ऐसे डरावने सपनों का जिक्र किया गया है जिनका मतलब शुभ होता है।

सपने में किसी की अर्थी देखना

इस सपने को देखने के बाद कोई भी डर जाता है और मन में तरह-तरह के ख्याल आने लगते हैं। लेकिन स्वप्न शास्त्र की मानें तो इस सपने का मतलब बेहद ही शुभ होता है। ये सपना आर्थिक स्थिति में सुधार होने का संकेत देता है। हो सकता है कि इस सपने के आने के बाद आपका अटका हुआ धन आपको वापस मिल जाए। अगर ऐसा सपना बीमार व्यक्ति देखता है तो इसका मतलब है कि वो जल्द ही ठीक होने वाला है।

घर जलते हुए देखना

ऐसा सपना कई लोगों को आता है। जिसे देखकर अक्सर लोग घबरा जाते हैं। लेकिन इस सपने का मतलब बेहद ही शुभ होता है। अगर ये सपना विवाहित लोगों को आता है तो इसका मतलब है कि आपको जल्द ही संतान प्राप्त होने वाली है। वहीं अगर ये सपना अविवाहित जातकों को आता है तो इसका मतलब है कि आपका विवाह मनपसंद जगह होने वाला है। ये सपना हर लिहाज से शुभ माना जाता है।

सपने में मरा हुआ सांप देखना

सांप के सपने अधिकतर लोगों को आते हैं। ये जरूरी नहीं कि सांप का हर सपना बुरा ही हो। अगर आप सपने में सांप को मरा हुआ देखते हैं तो इसका मतलब है कि आप पर राहु का प्रभाव खत्म हो चुका है। या आपका कोई बुरा समय टल चुका है। अब आने वाला समय सुखद रहने वाला है।

सपने में खुद को मरते हुए देखना

ऐसा सपना किसी को भी डरा सकता है। लेकिन इसका मतलब बेहद ही शुभ होता है। अगर आप सपने में अपने को आत्महत्या करते हुए देखते हैं तो इससे परेशान होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि ये सपना वास्तव में शुभ संकेत देता है। इस सपने को देखने का मतलब है कि आपकी कोई बड़ी परेशानी टल गई है। ये सपना आपकी उम्र बढ़ने का भी संकेत देता है।

सपने में खुद को यहां देखना

अगर सपने में आप खुद को कब्रिस्तान या श्मशान या फिर किसी सुनसान जगह पर देखते हैं तो इसका मतलब है कि आपका समय अच्छा आने वाला है। ये सपना तरक्की मिलने का भी संकेत देता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button