Aaj Ka Rashifal 14 September 2024: मेष से लेकर मीन राशि वालों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 14 September 2024: मेष राशि वालों को नई ऊर्जा मिलेगी। वृषभ को साझेदारी में लाभ होगा। मिथुन राशि को विवाद से बचना चाहिए। कर्क राशि के जातकों को स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा।

HIGHLIGHTS

  1. सिंह राशि- पुराने मित्र से मुलाकात होगी।
  2. कन्या राशि- प्रियजनों का स्नेह मिलेगा।
  3. धनु राशि- फाइनेंस में सावधानी बरतें।

धर्म डेस्क, इंदौर। Aaj Ka Rashifal 14 September 2024: आज (शुक्रवार) भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि रात्रि 10.25 मिनट तक है। रवि योग पूरे दिन रहेगा। वहीं, विजय मुहूर्त दोपहर 02.20 मिनट से 03.19 मिनट तक है। आइए पंडित हर्षिता शर्मा जी से जानते हैं कैसा रहेगा मेष से लेकर मीन राशि वालों का 14 सितंबर 2024 का दिन।

मेष राशि

मेष राशि वालों का दिन सामान्य रहेगा। रुका हुआ काम पूरा हो जाएगा। खुद में नई ऊर्जा महसूस करेंगे। किसी कार्य के लिए बाहर जाना पड़ सकता है। आपके संपर्कों का दायरा बढ़ेगा। व्यापार में अच्छा फायदा हो सकता है।

वृषभ राशि

 

कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। बिजनेस में साझेदारी करना फायदेमंद होगा। अपनों के साथ समय बिताने से रिश्ता मजबूत होगा। अपनी योजनाओं को गुप्त रखें। आज वाहन इस्तेमाल करने से परहेज रखें।

मिथुन राशि

 

किसी मुसिबत में फंस सकते हैं। व्यर्थ के विवाद में न पड़े और वाणी पर संयम रखें। सकारात्मक होकर परिस्थितियों का सामना करें। व्यर्थ की बातों में समय ने बर्बाद ना करें। प्रेम संबंधों के मामले में लकी महसूस करेंगे।

 

कर्क राशि

 

स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। खान-पान पर कंट्रोल रखें। प्रॉपर्टी के कारण परिवार में विवाद हो सकता है। कोई भी काम आज सोच विचार कर करें। किसी पर अत्यधिक विश्वास करना नुकसानदायक रहेगा।

सिंह राशि

 

कोई कार्य पूरा होने से मन प्रसन्न रहेगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति की खुशखबरी मिल सकती है। किसी पुराने मित्र से मिलना हो सकता है। नया काम शुरू करने में विशेष व्यक्ति का सपोर्ट मिलेगा।

कन्या राशि

 

किसी समस्या को दूर करने में अनुभवी व्यक्ति का सहायता मिलेगी। कड़ी मेहनत का सकारात्मक परिणाम हासिल हो सकता है। प्रियजनों का स्नेह और आशीर्वाद मिलेगा। धन संबंधी मामलों में समझौता ना करें।

तुला राशि

 

किसी महत्वपूर्ण काम की जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसे बखूबी निभा लेंगे। संबंधियों के साथ चल रहे गिले-शिकवे दूर होंगे। कई समस्याओं का हल निकालने में सफल रहेंगे। अपने व्यक्तिगत बातों को शेयर ना करें।

वृश्चिक राशि

 

स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। काम की अधिकता के कारण शारीरिक थकावट रहेगी। दूसरों पर निर्भर रहना ठीक नहीं है। महत्वपूर्ण वस्तुओं को संभाल कर रखें।

धनु राशि

 

आज किसी न किसी गतिविधि में बिजी रहेंगे। घर खरीद-फरोख्त संबंधी योजना बनेगी। फाइनेंस संबंधी मामलों में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य में कुछ नरमी रहेगी।

मकर राशि

 

आज का दिन अनुकूल है। बड़े बुजुर्गों की सलाह का अनुसरण करना लाभदायक रहेगा। धार्मिक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा। कोई नया काम आरंभ कर सकते हैं। किसी मित्र से मुलाकात पुरानी यादों को ताजा करेगी।

कुंभ राशि

 

रिश्तेदारों के साथ मुलाकात होगी। महत्वपूर्ण कामों को निपटाने में सक्षम रहेंगे। युवाओं को अपनी पढ़ाई पर मेहनत करने की जरूरत है। शेयर बाजार से ताल्लुक रखने वाल जातक सावधान से निवेश करें।

मीन राशि

 

आज कोई योजना क्रियान्वित होगी। कठिन परिस्थिति में अपना कार्य करने में सक्षम रहेंगे। रुका हुआ पैसा मिल सकता है। मेहनत के अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। सिर दर्द की समस्या रह सकती है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button