Aaj Ka Rashifal 20 September 2024: आलस्य रहेगा हावी, धार्मिक कार्यों में बीतेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 20 September 2024: मेष राशि वालों का दिन परेशानियों से भरा रहेगा। सिंह राशि के जातकों को नौकरी में सफलता मिलेगी। कन्या का दिन सामान्य रहेगा। पढ़ें आज का राशिफल यहां।

HIGHLIGHTS

  1. वृषभ राशि- नया काम शुरू करने के अवसर मिलेंगे।
  2. कर्क राशि- पार्टनर से धोखा मिलने का डर रहेगा।
  3. कन्या राशि- शेयर बाजार में निवेश करने से बचना होगा।

धर्म डेस्क, इंदौर। Aaj Ka Rashifal 20 September 2024: दैनिक राशिफल के अनुसार, आज (गुरुवार) का दिन 12 राशियों के लिए मिला जुला रहेगा। कुछ राशियों के व्यापार में लाभ के योग है। वहीं, कुछ राशि वालों को पैतृक संपत्ति में हिस्सा मिल सकता है। आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से 20 सितंबर, 2024 का राशिफल जानते हैं।

मेष राशि

मेष राशि वालों का दिन परेशानियों से भरा रहेगा। किसी काम को लेकर परेशान रहेंगे। व्यापार में नुकसान हो सकता है। अपने साझेदार से अलर्ट रहे और वाणी पर कंट्रोल रखें। कोई दुखद समाचार प्राप्त होगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातक नया कार्य शुरू कर सकते हैं। सकारात्मक लोगों से मुलाकात के मौके मिलेंगे। व्यापार में लाभ मिलेगा। कुछ बेहतर सीखने की इच्छा होगी। लेनदेन के मामलों में किसी पर यकीन ना करें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों का दिन बहुत अच्छा रहेगा। अध्यात्म से भरे रहेंगे और मन प्रसन्ना रहेगा। सोचे हुए काम पूरे होंगे। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। नए साझेदारी की शुरुआत होगी।

कर्क राशि

किसी विशिष्ट काम के लिए यात्रा पर जाना पड़ सकता है। वाहन चलाने में सावधानी बरतें। स्वास्थ्य में नमी दिखाई देगी। किसी अपने का खोने का दुखद समाचार प्राप्त होगा। पार्टनर से धोखा मिल सकता है।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों का दिन अनुकूल रहेगा। यदि नौकरी के लिए प्रयासरत हैं, तो सफलता मिलेगी। नए कार्य का ऑफर मिल सकता है। परिवार में सभी का सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों को स्वीकृति मिलेगी।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। किसी विशेष काम के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। शेयर बाजार में निवेश न करें। आर्थिक स्थिति में गिरावट होगी। ऑफिस में बॉस के साथ मधुर संबंध रहेंगे।

तुला राशि

कोई बड़ा फैसला लेने जा रहे हैं तो वरिष्ठ सदस्यों का सहयोग मिलेगा। पैसों की व्यवस्था आसानी से हो जाएगी। परिवार में पैतृक संपत्ति से हिस्सा मिल सकता है। कार्यस्थल में अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है।

वृश्चिक राशि

हेल्थ को लेकर परेशान रह सकते हैं। खानपान पर संयम रखना होगा। परिवार से जुड़े महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ सकते हैं। निकट संबंधी के घर जाने का आमंत्रण मिल सकता है।

धनु राशि

नया काम करने से पहले जानकारी हासिल कर लें। इसमें सफलता मिलेगी। अपनी मेहनत पर भरोसा रखें। खर्चों की अधिकता रहेगी। उधार दिया हुआ पैसा मिलने से आर्थिक स्थिति सुधरेगी।

मकर राशि

मकर राशि वालों का मन अशांत रहेगा। कुछ धोखा होने की आशंका लगी रहेगी। स्वभाव में धैर्य रखना जरूरी है। अनुभवी व्यक्ति के मार्गदर्शन से नई दिशा प्राप्त होगी। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों का दिन बहुत सुखद रहेगा। परीक्षा में सफलता हासिल होगी। नकारात्मक बातों को हावी ना होने दें। लापरवाही से काम में अड़चन आएगी। बड़ी साझेदारी कार्यक्षेत्र में हो सकती है।

मीन राशि

उतार-चढ़ाव वाला दिन रहेगा। पैसों को लेकर विवाद हो सकता है। कार्यक्षेत्र में नुकसान होगा। बड़ा ऑफर हाथ से निकल सकता है। राजनीतिक संबंध से आपको फायदा हो सकता है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button