Aaj Ka Rashifal 15 September 2024: आज के दिन किन राशियों पर रहेगी शनिदेव की कृपा, पढ़ें दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 15 September 2024: मेष राशि के जातक स्वास्थ्य और प्रेम जीवन में परेशान हो सकते हैं। वृषभ राशि के जातक सामान्य दिन बिताएंगे। धनु राशि को समस्याओं से राहत मिलेगी।

HighLights

  1. सिंह राशि- दिखावे के चक्कर में खर्च से बचें।
  2. कन्या राशि- नई योजना के लिए दिन अच्छा है।
  3. मकर राशि- सहयोगियों के मतभेद हो सकते हैं।

धर्म डेस्क, इंदौर। Aaj Ka Rashifal 15 September 2024: आज भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तएकादशी तिथि है। इसके साथ ही सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है। आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि वालों का 15 सितंबर 2024 का राशिफल।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर थोड़े परेशान रहेंगे। प्रेम जीवन में शक की स्थिति बन सकती है। अगर व्यापार में बदलाव का प्लान बनाया है तो अमल करें।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों का दिन सामान्य रहेगा। सोचे हुए काम पूरे होंगे। जनसंपर्क का दायरा बढ़ेगा। अपने विरोधियों की गतिविधियों को अनदेखा करें। कुछ लोग आपके प्रति जलन की भावना रख सकते हैं।

मिथुन राशि

परिवार के साथ बाहर घूमने जाने का प्लान बन सकता है। सर्दी-जुखाम परेशान कर सकता है। रिश्तेदारों के बीच चल रहा विवाद उलझ सकता है। निवेश करने से पहले अच्छी तरह जांच करें। व्यापार में रुकावटें आएंगी।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों का दिन अच्छा रहने वाला है। माता-पिता का सहयोग बना रहेगा। न्यायालय पक्ष में जीत हासिल होगी। योजनाओं पर काम करने का उत्तम दिन है। नौकरी में स्थान परिवर्तन का योग है।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों का दिन परेशानी से भरा रह सकता है। व्यर्थ के विवाद में फंस सकते हैं। स्वास्थ्य में कमजोरी महसूस करेंगे। किसी प्रियजन के लिए चिंता रहेगी। दिखावे के चक्कर में खर्च करने से बचें। किसी प्रकार का वादा ना करें।

कन्या राशि

नए लोगों से मुलाकात के मौके बनेंगे। किसी विशेष मुद्दे पर बातचीत होगी। शारीरिक और मानसिक ऊर्जा बनी रहेगी। नई योजना बनाने के लिए दिन अच्छा नहीं है। भावनाओं में आकर कोई कदम ना उठाएं।

तुला राशि

किसी विशेष कार्य के लिए बाहर जाना पड़ सकता है। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें। जायदाद संबंधी कार्य में सफलता मिलने के योग हैं। किसी प्रियजन से मुलाकात दिन को खास बना देगी।

वृश्चिक राशि

वश्चिक राशि वालों का दिन बहुत अच्छा रहेगा। रुका हुआ आय का स्त्रोत शुरू हो सकता है। अपने अंदर नई ऊर्जा और तागजी महसूस करेंगे। जल्दबाजी की वजह से कुछ नुकसान हो सकता है। विवाह संबंधी प्रस्ताव आ सकता है।

धनु राशि

किसी समस्या से आज निजात मिल सकता है। नई योजना शुरू करा सोच रहे हैं तो सफलता मिलेगी। रिश्तेदारों के साथ मेल-मुलाकात के अवसर बनेंगे। बिजनेस में कुछ उतार-चढ़ाव रहेगा। नौकरी में अधिकारियों का दबाव रहेगा।

मकर राशि

व्यर्थ की भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आर्थिक स्थिति को लेकर सतर्क रहें। रिश्तेदारों के साथ मुलाकात का प्लान बनेगा। नौकरी में सहयोगियों से मतभेद बढ़ सकते हैं।

कुंभ राशि

सभी काम सुचारू रूप से बनेंगे। पारिवारिक सदस्यों का सहयोग रहेगा। भावनात्मक रूप से मजबूत रहेंगे। बच्चों के साथ समय व्यतीत करें। कार्यस्थल का माहौल शांतिपूर्ण रहेगा।

मीन राशि

नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। अगर नौकरी के लिए प्रयत्न कर रहे हैं तो सफलता मिलेगी। ओवरकॉन्फिडेंस में रहने की आदत बदलें। कारोबार में दिक्कतें आ सकती हैं। निवेश करना उचित नहीं है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button