स्वराशि वृषभ में शुक्र के गोचर से इन राशियों के लोग होंगे मालामाल!

नई दिल्ली. बृहस्पति के बाद शुक्र को सबसे शुभ ग्रह माना जाता है। ये ग्रह भौतिक सुखों, जीवनसाथी, प्रेम, वैवाहिक जीवन, कला, साहित्य, भोग-विलास आदि का कारक होता है। कुंडली में शुक्र ग्रह की मजबूत स्थिति व्यक्ति को तमाम सुख-सुविधाएं प्रदान करती है वहीं इस ग्रह की अशुभ स्थिति जातक को कई प्रकार के सुखों से वंचित कर देती है। शुक्र 18 जून को अपनी स्वराशि वृषभ में प्रवेश कर रहे हैं जहां ये 13 जुलाई तक रहेंगे।

वृषभ राशि: इस राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर लाभप्रद साबित होगा। आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार आएगा। आप एक से अधिक माध्यमों से धन प्राप्त करने में सफल रहेंगे। आय में बढ़ोतरी होगी। नए काम की शुरुआत के लिए समय शुभ दिखाई दे रहा है। नई नौकरी भी प्राप्त हो सकती है।

कर्क राशि: इस राशि वालों को शुक्र के गोचर से लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। पैसों की कोई कमी नहीं रहेगी। अचानक से धन की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। आपके प्रेम और रोमांस में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का हर काम में साथ मिलेगा। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उन्हें मनचाही नौकरी मिल सकती है।

कन्या राशि: इस राशि वाले लोगों का भाग्योदय होने के आसार रहेंगे। इनकम में अचानक से बढ़ोतरी हो सकती है। नए काम की शुरुआत के लिए समय अच्छा है। एक से अधिक माध्यमों से धन प्राप्त करने में सफल रहेंगे। पैतृक संपत्ति से भी लाभ प्राप्त होता नजर आ रहा है। अगर कोर्ट कचहरी के मामले में फंसे हैं तो आपको बड़ी सफलता मिल सकती है।

वृश्चिक राशि: इस राशि के लोग शुक्र के गोचर के दौरान मालामाल होंगे। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। आमदनी अच्छी रहेगी। बिजनेस में भी लाभ प्राप्त होता दिखाई दे रहा है। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button