Aaj Ka Rashifal 1 September 2024: सितंबर महीने का पहला दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 1 September 2024: मेष राशि वालों को आर्थिक सहयोग मिलेगा। व्यापार में नई डील की संभावना है। कर्क राशि वालों के रिश्तों में कड़वाहट आ सकती है।

HighLights

  1. मिथुन राशि-पुराना काम पूरा होगा।
  2. सिंह राशि- तनाव से राहत मिलेगा।
  3. तुला राशि- आज मन प्रसन्न रहेगा।

धर्म डेस्क, इंदौर। Aaj Ka Rashifal 1 September 2024: पंचांग के अनुसार, आज (रविवार) भगवान श्रीकृष्ण की छठी है। यह दिन मुरलीधर की पूजा के लिए समर्पित है। इस दिन पूजा-पाठ और दान-पुण्य करने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है। तो चलिए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं कैसा रहेगा 1 सितंबर 2024 का दिन 12 राशि वालों के लिए।

 
 

मेष राशि वालों का दिन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। किसी लंबी यात्रा पर दोस्तों के साथ जा सकते हैं। मित्रों से आर्थिक सहयोग भी प्राप्त होगा। व्यापार में आज दिनभर उतार बना रहेगा। प्रेम संबंधों में दूरियां आ सकती हैं।

वृषभ राशि

 

परिजनों के साथ सुखद समय व्यतीत होगा। धार्मिक गतिविधियों में योगदान रहेगा। व्यक्तिगत कार्य काफी हद तक पूरे हो जाएंगे। व्यापार में कोई नई डील पक्की हो सकती है। लव रिलेशन को ठीक करने के प्रयास सफल होंगे।

मिथुन राशि

 

मिथुन राशि वालों का दिन सामान्य रहेगा। पुराना कोई काम पूरा होगा। नए विषयों में जानकारी हासिल होगी। व्यवसाय में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरीपेशा जातक पब्लिक डीलिंग में थोड़ा धैर्य रखें।

 

कर्क राशि

 

अगर किसी काम के लिए प्रयत्न कर रहे हैं तो उसमें सफलता प्राप्त होगी। व्यापार में बड़ा काम शुरू कर सकते हैं। गु्स्से में कंट्रोल रखें। रिश्तों में कड़वाहट आ सकती है। पार्टनर को तोहफा देना आपके रिश्ते में नजदीकियां लेकर आएगा।

सिंह राशि

 

किसी समस्या आने पर रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा। तनाव से काफी हद तक राहत मिलेगी। आय का रुका हुआ साधन शुरू होगा। प्रॉपर्टी संबंधी डील करते समय अनुभवी व्यक्ति से सलाह अवश्य लें।

कन्या राशि

 

किसी अपने के व्यवहार के कारण दुखी रहेंगे। किसी परिचित से विवाद हो सकता है। अपने ऊपर अतिरिक्त जिम्मेदारियां ना लें। विवाह संबंधी प्रस्ताव आएगा। घर में खुशी का माहौल रहेगा।

तुला राशि

 

तुला राशि वालों का मन प्रसन्न रहेगा। किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात होगी। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। रुकी हुई पेमेंट वापस मिल सकती है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।

वृश्चिक राशि

 

वृश्चिक राशि वालों का दिन सफलता से भरा रहेगा। आत्मविश्वास और काम के प्रति समर्पण सफलता देगा। धार्मिक आयोजन संबंधी योजना बनेगी। शेयर्स में पैसा ना लगाएं। प्रेम संबंध में नजदीकियां रहेंगी।

धनु राशि

 

स्वास्थ्य को लेकर आज परेशान रहेंगे। पारिवारिक समस्याओं के कारण मन उदास रहेगा। कोई बड़ा काम आपके हाथ से निकल सकता है। बिजनेस में घाटा हो सकता है। परिवार में तनाव की स्थिति बनेगी। वाहन का उपयोग संभालकर करें।

मकर राशि

 

जीवन में सकारात्मक बदलाव होगा। अपनी सोच सकारात्मक बनाकर रखें। कई समस्याओं का हल मिल जाएगा। अगर यात्रा पर जाएं तो गाड़ी संभालकर चलाएं। डेटिंग के अवसर मिलेंगे।

कुंभ राशि

 

दिनचर्या में बदलाव करना पड़ सकता है। मन में किसी प्रकार की दुविधा है तो दोस्त से साझा करें। आर्थिक रूप से सहयोग प्राप्त होगा।परिवार में संबंधियों के साथ बेहतर अच्छा निकलेगा।

मीन राशि

 

कोई नया काम शुरू करेंगे। किसी विशेष व्यक्ति के आगमन से मन प्रसन्नता से खिल उठेगा। परिवार के साथ आप किसी बड़े काम की योजना बना सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। नया वाहन खरीदने के योग बनेंगे।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button