Aaj Ka Rashifal 10 September 2024: मिथुन-कर्क समेत तीन राशियों को मिलेगी सफलता, मकर राशि वाले सेहत को लेकर परेशान रहेंगे, पढ़ें राशिफल

Aaj Ka Rashifal 10 September 2024: आज का दिन विभिन्न राशि वालों के लिए मिश्रित रहेगा। मेष राशि वालों को कार्यक्षेत्र में तनाव का सामना करना पड़ सकता है। वृषभ वालों को निवेश में सावधानी बरतनी चाहिए। पढ़ें 9 सितंबर 2024 का राशिफल।

HIGHLIGHTS

  1. मिथुन राशि- प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात होगी।
  2. कर्क राशि- लव रिलेशन में मतभेद दूर होंगे।
  3. तुला राशि- घर का माहौल अच्छा रहेगा।

धर्म डेस्क, इंदौर। Aaj Ka Rashifal 10 September 2024: दैनिक राशिफल के अनुसार, सोमवार (10 सितंबर,2024) का दिन सभी राशियों के लिए मिलाजुला रहेगा। बुध देव के सिंह राशि में गोचर के कई राशि वालों को व्यापार में फायदा हो सकता है। वहीं, कई राशि के जातकों के बिगड़े काम में गति आ सकती है। तो आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से सोमवार का राशिफल जानते हैं।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

 

 

कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों के दबाव के कारण तनाव का सामना करना पड़ सकता है। आपकी काम में एकाग्रता भंग होगी। यदि सूझबूझ से काम लिया तो धन कमा सकते हैं। जीवनसाथी के साथ बाहर खाना या फिल्म देखना सुकून देगा।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

 

वृषभ राशि वालों को थोड़ा संभलकर चलने की जरूरत है। मन बैचेन रहेगा। नए कार्य की शुरुआत करने से पहले अच्छे से विचार कर लें। निवेश का जोखिम उठाना ठीक नहीं रहेगा। सर्दी-खांसी से परेशान रहेंगे।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

 

पिछली कमियों से सीख लेकर आगे बढ़ने का दिन है। प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात होगी। पैसा बचाने का ख्याल पूरा हो सकता है। परिवार में शानदार माहौल रहेगा। व्यापार में आपके साथ धोखा हो सकता है। निजी मामलों में दखलअंदाजी न होने दें।

यह भी पढ़ें
 

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

 

किसी नए काम की नींव रख सकते हैं, जिसमें निश्चित सफलता मिलेगी। कोई पुराना उधार दिया धन वापस मिल सकता है। व्यापार में नए पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा। लव रिलेशन में चल रहे मतभेद दूर होंगे।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

 

आज का दिन सावधानी से व्यतीत करने का है। नई जिम्मेदारियां आपके ऊपर आएंगी और अत्यधिक कार्यभार रहेगा। किसी भी प्रकार की यात्रा करना पैसे और समय का नुकसान है। नौकरीपेशा जातकों को तरक्की मिलने की संभावना है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

 

विवादित मामला सुझलने की संभावना है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। वाहन को लेकर खर्चा सामने आ सकता है। अनावश्यक गतिविधियों में दिन व्यतीत होगा। नौकरी में नई संभावनाएं प्राप्त होगी।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

 

मनोनुकूल काम में समय व्यतीत होगा। किसी बड़े काम में योगदान कर सकते हैं। आर्थिक तौर से लाभ होता दिखाई देगा। किसी काम से बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। घर का माहौल उचित बना रहेगा। अत्यधिक क्रोध करने से बचें।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

 

किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। शेयर मार्केट में निवेश कर सकते हैं। टारगेट को हासिल करने का उत्तम दिन है। आर्थिक स्थित बेहतर होगी। सुकून पाने के लिए कुछ समय कलात्मक कार्यों में व्यतीत करें। प्रेम प्रसंगों में समय बर्बाद होगा।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

 

नई गतिविधियां शुरू करने का उचित दिन है। संपर्क सूत्रों से मेल मुलाकात लाभदायक रहेगी। विवाह योग्य जातकों के लिए रिश्ते से संबंधित बातचीत शुरू हो सकती है। बच्चों की पढ़ाई को लेकर चिंता रहेगी।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

 

सेहत को लेकर परेशान रहेंगे। परिवार में पिता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। राजनीतिक क्षेत्र में किसी विशिष्ट जातक से मुलाकात होगी। उधारी करना नुकसानदायक रहेगा। प्रेम संबंधों में निकटता बढ़ेगी।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

 

प्रियतम के साथ आगामी समय को लेकर प्लानिंग बना सकते हैं। घर के लिए सजावट का सामान खरीद सकते हैं। पत्नी आपसे खुश रहेगी। संतान के भविष्य से संबंधित कोई महत्वपूर्ण काम संपन्न होने से राहत मिलेगी।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

 

आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यक्तिगत संबंधी चल रही समस्या का समाधान मिल सकता है। आपका सकारात्मक व्यवहार दूसरों के ऊपर छाप छोड़ेगा। न्यायालय पक्ष में विजय प्राप्त होगी।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button