आज विनायक चतुर्थी पर ग्रहों का अद्भुत संयोग बढ़ा रहा दिन का महत्व, जानें पूजन का शुभ समय

नई दिल्ली.  हिंदू धर्म में भगवान श्रीगणेश प्रथम पूजनीय देवता हैं। हर महीने की चतुर्थी तिथि भगवान श्रीगणेश को समर्पित होती है।  मान्यता है कि गणेश भगवान की पूजा करने से भक्तों को कार्यों में सफलता हासिल होती है और बाधाओं से मुक्ति मिलती है। गणेश जी को विघ्नहर्ता के नाम से भी जाना जाता है। हर महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को विनायक चतुर्थी का व्रत रखा जाता है। इस बार यह व्रत 22 जून 2023, गुरुवार को है।

विनायक चतुर्थी शुभ मुहूर्त 2023-

विनायक चतुर्थी के दिन भगवान गणेश की पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 10 बजकर 59 मिनट से लेकर दोपहर 01 बजकर 47 मिनट तक रहेगा। इस दिन रात को चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत पारण किया जाता है।

आज ग्रह-नक्षत्रों की  शुभ स्थिति-

आज विनायक चतुर्थी के दिन चंद्रमा अश्लेषा नक्षत्र में हैं। जिससे कारण अमृत योग का संयोग बन रहा है। इसके अलावा चंद्रमा का गुरु के केंद्र में होने से गजकेसरी योग का निर्माण हो रहा है। मंगल और चंद्रमा की युति महालक्ष्मी योग बना रही है। इसके अलावा रवियोग भी बन रहा है। विनायक चतुर्थी के दिन शुभ योगों के बनने से इस दिन का महत्व और बढ़  रहा है।

विनायक चतुर्थी का महत्व-

मान्यता है कि विनायक चतुर्थी के दिन व्रत करने व भगवान श्रीगणेश की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। भक्त को बुद्धि व बल की प्राप्ति होती है। भगवान श्रीगणेश के आशीर्वाद से जातक की सभी मुरादें पूरी होती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button