Digvijaya Singh: विवादित ट्वीट पर अब उज्जैन में दिग्विजय सिंह के खिलाफ चौथा केस दर्ज

Digvijaya Singh: उज्जैन (नईदुनिया प्रतिनिधि)। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के दूसरे सर संघचालक को लेकर आपत्तिजनक ट्वीट किया है। जिसको लेकर एक स्वयंसेवक ने अजाक थाने में शिकायती आवेदन दिया था। रविवार रात को पुलिस ने इस मामले में दिग्विजय सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इसके पहले इसी मामले इंदौर, गुना और राजगढ़ में भी केस दर्ज किया जा चुका है।

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपने फेसबुक अकाउंट पर आरएसएस के दूसरे सर संघचालक सदाशिव राव गोलवलकर के बारे में पोस्ट की है। जिसमें दलितों, पिछड़ों और मुसलमानों के लिए व राष्ट्रीय जल, जंगल व जमीन पर अधिकार के विषय में लिखा गया है

पोस्ट से भावनाएं हुई आहत

मामले को लेकर भेरूनाला वाल्मिकी बस्ती निवासी राजकुमार घावरी ने अजाक थाने पर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के खिलाफ शनिवार को आवेदन दिया था। घावरी का कहना है कि पूर्व सीएम की पोस्ट से जातिगत भावनाएं आहत हुई है।

इसके अलावा समाज में विद्वेष फैलाने, धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं। इसको लेकर दिग्विजय सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया जाए। इस पर रविवार रात को पुलिस ने धारा 505 के अलावा अनुसूचित जाति एवं जनजाति अधिनियम 1989 3(1)(यू) के तहत केस दर्ज किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button