भगत सिंह के गांव में शपथ लेने जा रहे हैं भगवंत मान

नई दिल्ली. पंजाब के नए मुख्यमंत्री के तौर पर भगवंत मान शपथ लेने जा रहे हैं। एक दौर में कॉमेडियन रहे भगवंत मान आज से पंजाब की कमान संभालेंगे। अपनी शपथ को उन्होंने पंजाबियत से जोड़ते हुए कहा है कि उनके साथ ही तीन करोड़ पंजाबी भी सीएम पद की शपथ लेंगे। बता दें कि आम आदमी पार्टी ने शहीद क्रांतिकारी भगत सिंह के गांव में शपथ का आयोजन रखा है। आम आदमी की सरकार बनने का संकेत देते हुए पार्टी ने यह फैसला लिया है कि शपथ का आयोजन राजभवन की बजाय भगत सिंह के गांव में रखा जाए।

शपथ से पहले भगवंत मान ने कहा कि हम भगत सिंह और भीमराव आंबेडकर के सपनों को पूरा करने के लिए शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल समेत कई सीनियर नेता मौजूद रहेंगे।

मनोरंजन जगत के लोग भी पहुंचे

भगवंत मान के शपथ ग्रहण समारोह में न केवल राजनेता बल्कि मनोरंजन जगत के लोग भी पहुंचे हैं। गायक गुरदास मान भी इस समारोह में पहुंचे। बताया जा रहा है कि 3 लाख लोग यहां पहुंच सकते हैं। 40 एकड़ के इलाके में टेंट लगाया गया है। यहां तीन मंच बनाए गए हैं। 3 से 4 लाख लोगों के बैठने का इंतजाम किया गया है।

अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया होंगे शामिल

भगवंत मान के शपथ ग्रहण समारोह में AAP चीफ और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया शामिल होंगे। खटकड़ कला में समारोह में हिस्सा लेने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हैं।

शपथ से पहले अखिलेश यादव ने दी भगवंत मान को बधाई

पंजाब में प्रचंड बहुमत हासिल करने के बाद मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे आम आदमी पार्टी (आप) नेता भगवंत मान को समाजावादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुभकामनाएं दी हैं। यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई है कि भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब की तरक्की होगी। उन्होंने कहा है कि मान पंजाब में भाईचारे और नए नजरिए की फसल लहलहाएंगे।

नवजोत सिंह सिद्धू ने दिया कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा

सीएम पद के लिए भगवंत मान की शपथ से पहले पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने बुधवार को पार्टी कमेटी को त्यागपत्र सौंप दिया है। बीते साल जुलाई में पहली बार पार्टी के राज्य प्रमुख बनाए गए सिद्धू इससे पहले भी पद छोड़ने की पेशकश कर चुके हैं। खास बात है कि अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पांच राज्यों के अध्यक्षों से इस्तीफा सौंपने की मांग की थी। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन को लेकर पार्टी ने यह फैसला किया था। बीते सप्ताह संपन्न हुए चुनाव में कांग्रेस पंजाब में केवल 18 सीटें ही हासिल कर सकी थी।

भगवंत मान की शपथ में पहुंचे कई नामी कलाकार

कॉमेडियन रहे भगवंत मान की शपथ में बड़ी संख्या में कलाकार भी पहुंच रहे हैं। मशहूर गायक गुरदास मान भी भगत सिंह के गांव में पहुंचे हैं, जहां भगवंत मान का शपथ ग्रहण समारोह होना है।

भगत सिंह के गांव में आज शपथ लेंगे भगवंत मान

आम आदमी पार्टी के नेता भगवंत मान आज क्रांतिकारी भगत सिंह के गांव में सीएम पद की शपथ लेंगे। भगवंत मान ने अपनी शपथ को पंजाबियत से जोड़ते हुए कहा है कि उनके साथ ही 3 करोड़ पंजाबी शपथ लेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button