इंदौर में आज से जी-20 के कृषि कार्य समूह की बैठक, शिवराज होंगे शामिल

इंदौर : मध्यप्रदेश के इंदौर में आज से जी-20 अध्यक्षता के तहत कृषि कार्य समूह (एडब्ल्यूजी) की पहली कृषि प्रतिनिधि बैठक (एडीएम) मुख्यमंत्री शिवराज सिह चौहान की उपस्थिति में शुरु होगी। तीन दिवसीय बैठक 15 फरवरी तक चलेगी। आधिकारिक जानकारी के अनुसार इसमें जी-20 सदस्य देशों, अतिथि देशों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के लगभग सौ प्रतिनिधियों के भाग लेने की उम्मीद है।

पहले दिन मुख्यमंत्री चौहान प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। बाजरा और इसके मूल्य वर्धित खाद्य उत्पादों के साथ पशुपालन और मत्स्य-पालन के स्टॉल प्रदर्शनी का प्रमुख आकर्षण होंगे। कृषि कार्य समूह के पहले एडीएम के दौरान कृषि संबंधी मामलों पर विचार-विमर्श के लिए पहले दिन द्बिपक्षीय कार्यक्रम निर्धारित किए गए हैं। दूसरे दिन केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिधिया की उपस्थिति होगी।

इसके बाद भाग लेने वाले सदस्यों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के बीच सामान्य चर्चा होगी। तीसरा दिन एडब्ल्यूजी के प्रमुख डिलिवरेबल्स पर विचार-विमर्श के लिए समर्पित होगा। यह एक तकनीकी-सत्र होगा, जिसमें सभी संबंधित सदस्यों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों की भागीदारी और चर्चा होगी। आयोजन के दौरान प्रतिनिधियों को राजवाड़ा पैलेस की हेरिटेज वॉक और मांडू किले के भ्रमण से समृद्ध भारतीय इतिहास का अनुभव कराया जायेगा। इसके बाद प्रतिभागी सांस्कृतिक प्रदर्शन, भारतीय व्यंजनों और संस्कृति का आनंद लेंगे।

ADM

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button