हिमाचल प्रदेश में है दुनिया का सबसे ऊंचा श्री कृष्ण मंदिर, कान्हा की भक्ति में हो जाएंगे लीन

भारत में घूमने के लिए काफी सारी जगह हैं, बात करें मंदिरों की तो देशभर में काफी छोटे-बड़े मंदिर हैं। जिनको लेकर अलग-अलग मान्यताएं हैं। हिमाचल में अगर आप धार्मिक जगहों के बारे में सर्च कर रहे हैं तो यहां कई ऐसे मंदिर हैं जो काफी प्राचीन हैं, जहां लोगों की भारी भीड़ देखी जा सकती है। उन्हीं में से एक है श्री कृष्ण मंदिर, जिसे दुनिया के सबसे ऊंचे मंदिर के रूप में जाना जाता है। ये खूबसूरत मंदिर हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में बसा है। आइए, जानते हैं इस मंदिर के बारे में।

भारत में सबसे ऊंचा मंदिर 

भारत में भगवान श्रीकृष्ण का सबसे ऊंचा मंदिर हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में है। युला कांडा ट्रैकिंग एक ट्रैक का नाम है। आप हिमालय के रास्ते पर पैदल चलकर भगवान कृष्ण को समर्पित दुनिया के सबसे ऊंचे मंदिर तक पहुंच सकते हैं। 

पांच पांडवों ने किया था झील का निर्माण

झील के बीच में बसा ये मंदिर लोगों के बीच काफी प्रसिद्ध है। यहां के स्थानीय लोगों का मानना ​​है कि इस झील का निर्माण पांचों पांडवों ने अपने वनवास के दौरान किया था, जो भगवान कृष्ण को समर्पित थी। इसलिए पहाड़ियों में इतना ऊंचा है श्रीकृष्ण का मंदिर। 


हिमाचल से कैसे पहुंचे किन्नौर

हवाई जहाज- सबसे पास वाला हवाई अड्डा शिमला में है, जो कल्पा से लगभग 267 किमी दूर है। शिमला हवाई अड्डा दिल्ली और कुल्लू से जुड़ा हुआ है। शिमला से किन्नौर के लिए टैक्सियां आसानी से मिल जाएंगी।

ट्रेन- यहां के सबसे पास रेलवे स्टेशन देहरादून इसके अलावा दूसरा रेलवे स्टेशन शिमला है और यह किन्नौर से लगभग 244 किमी दूर है।

सड़क- शिमला और रामपुर से किन्नौर के लिए रोजाना बसें और टैक्सी सेवाएं मिलती हैं। लाहौल और स्पीति से भी आप किन्नौर पहुंच सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button