जिले में वन औषधि उद्योग खोला जाएगा : साय

उन्होंने कहा कि कांग्रेश हाईकमान जहां से आदेश करेगी वहां से चुनाव लड़ेंगे। गुरुकुल एवं सैनिटोरियम की प्रकृतिक सुंदरता को नष्ट नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा राज्य सरकार से चर्चा करके जल्द से जल्द अन्यत्र मध्य स्थल में जिला मुख्यालय एवं जिला कार्यालय खोलने की बात कही।

पेंड्रा   जिले में वन संपदा भरपूर है इसके लिए वन औषधि उद्योग खोला जाएगा। उक्त बातें औद्योगिक विकास निगम के अध्यक्ष एवं कैबिनेट दर्जा प्राप्त नंदकुमार साए ने पत्रवार्ता में कही।
उन्होंने इससे पूर्व डा़ भंवर सिंह पोर्ते की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।इसकेक बाद पेंड्रा में विशाल दास महंत की प्रतिमा में माल्यार्पण कर पत्रवार्ता में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि सन 2003 में मरवाही विधानसभा का चुनाव उन्होंने लड़ा था, इन बीस वर्षों में काफी अंतर आया है उस समय में भाजपा में था आज मैं कांग्रेस में हूं। भाजपा अब वह पार्टी नहीं रह गई है। उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी, प्रमोद महाजन, सुषमा स्वराज जैसे बड़े नेताओं के साथ काम किया है। उन्होंने बताया कि जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में अपार वन संपदा है। हर बीमारियों का उपचार यहां की वन औषधियों से होता है। जल्द ही वन औषधालय उद्योग खोला जाएगा।

 

उन्होंने कहा कि कांग्रेश हाईकमान जहां से आदेश करेगी वहां से चुनाव लड़ेंगे। गुरुकुल एवं सैनिटोरियम की प्रकृतिक सुंदरता को नष्ट नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने जिला मुख्यालय की बात पर राज्य सरकार से चर्चा करके जल्द से जल्द अन्यत्र मध्य स्थल में जिला मुख्यालय एवं जिला कार्यालय खोलने की बात कही। उन्होंने कीा वृक्षों की सुरक्षा करना प्रथम कर्तव्य है। उन्होंने कहा मणिपुर में हो रही ताजा घटनाओं की निंदा करते हुए कहा कि ऐसी समस्याएं बैठकर सुलझाया जा सकता है। मरवाही विधानसभा लड़ने की बात पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जहां से आदेश करेगी वहां से पूरी दमखम से चुनाव लड़ेंगे। मरवाही के पूर्व विधायक पहलवान सिंह मरावी ने भी जिला मुख्यालय को तीनों विकासखंडों के मध्य में बनाने की बात रखी एवं जल्द ही प्रदेश के मुख्यमंत्री से मुलाकात करके जिला मुख्यालय पर हो रहे विवादों को तत्काल खत्म करने की बात कही।
वहीं टीएस सिंहदेव को डिप्टी सीएम बनाने पर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस मजबूत होने की बात कही एवं सन 2023 में एक बार फिर से कांग्रेस की सरकार बनने की बात कही। कार्यक्रम में विधायक डा़ केके ध्रुव, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मनोज गुप्ता, नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जालान, अनुसूचित जाति आयोग की सदस्य अर्चना पोर्ते, गुलाब राज, ब्लाक अध्यक्ष प्रशांत श्रीवास, एल्डरमैन मदन सोनी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button