कांग्रेस MLA की सियासी शपथ, भाजपा की 50 सीट पर राजभवन के सामने मुंह पर पोतेंगे कालिख

मध्य प्रदेश में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं। साल की शुरुआत से ही सियासी पारा हाई हो गया है। कांग्रेस जहां राज्य में लोगों को भाजपा सरकार के खिलाफ लामबंद कर रही है वहीं भाजपा 2018 की गलतियों से सीख लेकर इस बार पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने का दावा कर रही है। विवादों में रहने वाले ग्वालियर देहात से कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया ने एक बार फिर मध्य प्रदेश चुनावों को लेकर दावा ठोंका है। उन्होंने कहा है कि वो डंके की चोट पर कह रहे हैं कि सूबे में भाजपा 50 सीट से कम पर ही सिमट जाएगी और एक बार फिर मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। 

कांग्रेस विधायक ने सियासी शपथ लेते हुए कहा है कि अगर भाजपा 50 सीट का आंकड़ा पार कर लेती है तो वो राजभवन के सामने अपने मुंह पर कालिख पोत लेंगे। उन्होंने कहा कि वो अपनी शपथ पर अटल हैं और इसके लिए तैयार भी हैं लेकिन ये दावा गलत नहीं होगा कि भाजपा को इस बार मुंह की खानी पड़ेगी। बरैया ने कहा कि प्रदेश की जनता ने साल 2018 में कांग्रेस को सत्तासीन किया था लेकिन छल-बल से भाजपा ने जनादेश का अपमान किया है, इसलिए इस चुनाव में जनता भाजपा को नकार देगी। 

कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया बीते साल से ही ऐसे बयान देते आ रहे हैं। भाजपा और शिवराज सरकार पर लगातार हमलावर रहे बरैया ने इससे पहले पिछले साल यही बयान दिया था। चुनावों से पहले सूबे में सियासी पारा हाई हो गया है। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कांग्रेस के सीनियर नेताओं के साथ बैठक कर रहे हैं। वहीं भाजपा के मंत्री सूबे में अपने कामों को गिनाने के लिए जनसभा कर रहे हैं। साल 2023 के आखिर में चुनाव प्रस्तावित हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button