दो दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आखिरी दिन आज, प्रदेश में कड़ाके की ठंड जारी

अमृतांशी जोशी, भोपाल। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में आयोजित दो दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आज आखिरी दिन है। सीएम शिवराज सिंह चौहान आज प्रमुख उद्योगपतियों से चर्चा और मुलाकात करेंगे। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का समापन सत्र दोपहर तीन बजे से होगा। 65 से अधिक देशों के प्रतिनिधि-मंडल
शामिल है। यूएसए, कनाडा, इंग्लैंड, जापान, इजराइल, नीदरलैंड, सिंगापुर, थाईलैंड, कंबोडिया, बांग्लादेश और अफ्रीकी देशों के खरीदार शामिल हैं। ऑटोमोबाइल्स, टेक्सटाइल्स, गारमेंट्स, केमिकल् सेक्टर पर चर्चा होगी। बड़ी संख्या में कई देशों से समिट में शामिल होने जानेमाने उद्योगपति पहुंचे हैं।

पूरे प्रदेश में सर्दी का असर जारी है। प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। प्रदेश के ग्वालियर चंबल अंचल में शीत लहर के साथ घना कोहरा छाया हुआ है। 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सर्द हवाएं चल रही है। ग्वालियर चंबल अंचल रात से कोहरे की आगोश में है। रात का न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री दर्ज हुआ है। आज दिन में भी सर्दी बढ़ने के आसार है। कोहरे के चलते उत्तर भारत से आ रही 24 ट्रेनें देर से चल रही है। जम्मू, पंजाब और दिल्ली से आने वाली ट्रेनें 8 से 21 घंटे लेट चल रही है। ट्रेन लेट से चलने से यात्रियों को परेशानी हो रही है। कई यात्री यात्रा कैंसिल भी कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button