आपके बच्चे आसानी से नहीं खाते सब्जियां, तो उन्हें खिलाएं वेजिटेबल खिचड़ी

बच्चों को हेल्दी चीजें खिलाना कितना ही मुश्किल होता है। आपका बच्चा भी अगर हेल्दी चीजें खाने में आना-कानी करता है, तो आपको खाना बनाने के तरीके में थोड़ा बदलाव करना चाहिए। आज हम आपको बनाना सिखा रहे हैं, ऐसी हेल्दी डिश जो स्वादिष्ट होने के साथ हेल्दी भी है। आइए, जानते हैं कि कैसे बनाएं वेजिटेबल खिचड़ी। आइए, जानते हैं टेस्टी रेसिपी।

वेजिटेबल खिचड़ी बनाने की विधि
वेजिटेबल खिचड़ी बनाने के लिए आपको सबसे पहले अरहर, चना और मूंग की दाल को लेकर इसे अच्छी तरफ से साफ करना है। अब चावल को लेकर साफ कर लें। आप बासमती चावल ले सकते हैं क्योंकि इससे खिचड़ी बहुत ही स्वादिष्ट बनती है। अब इन सभी चीजों को धोकर एक कुकर में डाल दें। अब इसमें एक चम्मच नमक और आधा चम्मच हल्दी डालकर दो-तीन सीटी आने तक पकने दें। अब आप प्याज, गोभी, पालक,बीन्स को बारीक काट लें। मटर भी छील लें।
अब एक गहरे पैन में घी डालें। इसमें जीरा, हींग डालकर तड़का दें। अब इसमें बारीक कटा प्याज डालकर भून लें। इसमें अदरक और लहसुन का पेस्ट डाल दें। इसके बाद इसमें सारी सब्जियां डाल दें। इसे बहुत अच्छी तरह पकाएं। इसमें बारीक कटा टमाटर भी डाल दें। अब इसे ढककर पकाएं। अब इसमें गर्म मसाला, लाल मिर्च और आधा चम्मच से कम नमक डालें। इन्हें पकने दें। मसाला पकने के बाद अगर सब्जियां भी गल गई हैं, तो इसमें खिचड़ी डाल दें। इसमें एक गिलास पानी डाल दें। अपने हिसाब से मोटी या पतली खिचड़ी बनाने के लिए इसमें पानी डालें। आपकी खिचड़ी तैयार है। एक उबाल आने के बाद इसमें हरा धनिया डालकर सर्व करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button