कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए मल्लिकार्जुन खरगे और शशि थरूर के बीच आज चुनावी मुकाबला

नई दिल्ली. कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में आज मतदान हो रहे है। वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर के बीच मुकाबला है। सुबह 10 बजे से वोटिंग शुरू हो जाएगी और शाम 4 बजे वोट डाले जाएंगे। प्रदेश कांग्रेस समितियों (पीसीसी) के 9000 से अधिक प्रतिनिधि गुप्त मतदान के जरिए पार्टी के नए अध्यक्ष का चुनाव करेंगे। 19 अक्टूबर को परिणाम जारी किए जाएंगे। कांग्रेस पार्टी के 137 साल के इतिहास में छठी बार चुनावी मुकाबला होने जा रहा है। ऐसा पहली बार होगा जब कांग्रेस में 24 साल बाद नेहरू-गांधी परिवार के बाहर से कोई अध्यक्ष बनेगा।

22 साल बाद हो रहे चुनाव में 9000 से अधिक कांग्रेस डेलिगेट्स वोटिंग करेंगे। देशभर में 36 मतदान केंद्र बनाए गए हैं और 67 बूथ हैं। इनमें 6 बूथ उत्तर प्रदेश में होंगे। एक बूथ पर 200 वोट डाले जाएंगे। इसी के साथ पार्टी को एक गैर गांधी अध्यक्ष मिलेगा। AICC महासचिव, राज्य प्रभारी, संयुक्त सचिव अपने गृह राज्य या एआईसीसी मुख्यालय में वोट डाल सकते हैं।

कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी सोमवार दोपहर करीब 12 बजे सुबह 24 अकबर रोड पार्टी हेडक्वॉर्टर में मतदान करेंगी। वहीं राहुल गांधी सहित 47 डेलिगेट्स कर्नाटक के बेल्लारी में वोटिंग करेंगे। राहुल यहां भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हैं। थरूर केरल के तिरुवनंतपुरम में और खड़गे कर्नाटक के बेंगलुरु में वोट डालेंगे।

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए दोनों उम्मीदवारों में खड़गे का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। उन्हें गांधी परिवार की पसंद कहा जा रहा है। साथ ही पार्टी वरिष्ठ नेताओं का भी उन्हें समर्थन हासिल है। वहीं दूसरी ओर थरूर खुद को पार्टी में बदलाव का उम्मीदवार बताकर समर्थन जुटाते रहे हैं। चुनाव प्रचार के दौरान थरूर ने दोनों उम्मीदवारों को लेकर भेदभाव का भी आरोप लगाया था। पार्टी के कई वरिष्ठ नेता थरूर की बजाय खड़गे का समर्थन कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button