दिल दहला देने वाला मामला: खोलते तेल में गिरे 3 बाल मजदूर

हजारीबाग

झारखंड के हजारी बाग में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां खौलते तेल की कड़ाही में गिरने की वजह से हादसा हुआ है। इस हादसे में तीन बाल मजदूर हताहत हुए हैं। बाल मजदूरी पर वैसे ही प्रतिबंध है, लेकिन फैक्ट्री द्वारा बाल मजदूरों काम कराया जा रहा था। यह भी सोचने का विषय है।

तीनों बच्चों को इलाज के लिए रांची स्थित रिम्स (राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान) अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। इन बच्चों में 14 वर्षीय पिंटू कुमार, 12 वर्षीय रंजन कुमार और 15 वर्षीय नीतेश कुमार मांझी शामिल हैं।

हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चौथे ने बताया कि पुलिस इस घटना की जांच कर रही है और पता लगा रही है कि बाल मजदूरी प्रतिबंधित होने के बावजूद फैक्ट्री में बाल मजदूर काम कैसे कर रहे थे?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button