ट्रांसफर पॉलिसी को लेकर आदेश जारी,इसके तहत 17 सितंबर से 5 अक्टूबर तक राज्य और जिला स्तर पर तबादले होंगे

भोपाल: प्रदेश में आज से तबादलों का दौरा शुरू हो जाएगा। राज्य सरकार ने ट्रांसफर पॉलिसी को लेकर आदेश जारी कर दिया है। इसके तहत 17 सितंबर से 5 अक्टूबर तक राज्य और जिला स्तर पर तबादले होंगे। प्रशासनिक आवश्यकता को देखते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों का ट्रांसफर किया जाएगा।

बता दें कि हाल ही में स्कूल शिक्षा विभाग ने नई ट्रांसफर पॉलिसी जारी की थी। नई पॉलिसी के मुताबिक ही शिक्षकों का तबादला होगा। यानी शिक्षकों को अब 10 साल तक ग्रामीण स्कूलों में पढ़ाना अनिवार्य होगा। इसके बाद ही अन्य जगह पर तबादले हो सकेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button