सेब में विटामिन, पोटेशियम, फॉस्फोरस, मैग्रीशियम और आयरन जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा लेकिन इस तरह सेब खाने से फायदे की जगह होते हैं नुकसान

इस तरह सेब खाने से फायदे की जगह होते हैं नुकसान

वन एप्पल अ डे कीप्स द डॉक्टर अवे’ ये कहावत तो आप बचपन से सुनते आ रहे होंगे। डॉक्टर भी सेहतमंद बने रहने के लिए व्यक्ति को रोजाना एक सेब खाने की सलाह देते हैं। सेब में विटामिन, पोटेशियम, फॉस्फोरस, मैग्रीशियम और आयरन जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।

जो कई रोगों को दूर रखने में मदद करते हैं। सेहत के लिए बेहद गुणकारी होने के बावजूद क्या आप जानते हैं इसका जरूरत से ज्यादा सेवन आपको फायदे की जगह नुकसान तक पहुंचा सकता है।

पाचन से जुड़ी परेशानियां-व्यक्ति को सेहतमंद बनाए रखने में फाइबर का अहम रोल होता है। सेब में प्रचुर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। लेकिन अगर शरीर में फाइबर की मात्रा बढ़ती है तो इससे पाचन से जुड़ी कई समस्याएं पैदा हो सकती हैं। फाइबर का अधिक सेवन पेट में सूजन और कब्ज की समस्या पैदा कर सकता है।

एक दिन में अगर आप 70 ग्राम से अधिक फाइबर का सेवन करते हैं तो पाचन से जुड़ी समस्याएं पैदा हो सकती हैं।मोटापा- एक सामान्य सेब में लगभग 25 ग्राम कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है। अगर आप रोजाना अधिक मात्रा में सेब का सेवन करते हैं तो आप मोटापे का शिकार हो सकते हैं। स्वस्थ रहने के लिए नियमित रूप से एक सेब का सेवन काफी होता है।असंतुलित ब्लड शुगर-सेब में शुगर और कार्बोहाइड्रेट पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। सेब का अधिक सेवन से आपका ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। खराब हो सकते हैं दांत-अगर आप ज्यादा सेब खाते हैं तो इससे आपके दांत भी खराब हो सकते हैं।

सेब में एसिड मौजूद होते हैं इसलिए इनका ज्यादा सेवन दांतों को नुकसान पहुंचा सकता है।एलर्जी-जिन लोगों को फल के सेवन से एलर्जी होती हैं अगर ऐसे लोग ज्यादा सेब का सेवन करते हैं तो इसकी वजह से एलर्जी से जूझना पड़ सकता है। एलर्जी होने की समस्या में सेब के सेवन से आपको पेट में दर्द, उल्टी, मतली और मरोड़ जैसी समस्या हो सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button