अजीबो गरीब लोग: नगर निगम के कर्मचारी अपने आपको बता रहा 1000 साल पुराना नाग ,,हरकत को देख अफसर भी हैरान रह गए और हाथ जोड़ लिया

एक प्राचीन बावड़ी पर नगर निगम सौंदर्यीकरण का काम करा रहा है। वहां साफ सफाई का काम शुरू हुआ था कि तभी निगम का एक कर्मचारी नाग की तरह व्यवहार करने लगा और झूमने लगा। उसकी हरकत को देख अफसर भी हैरान रह गए और हाथ जोड़ लिया।

यह घटना उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के वृंदावन के पास राजपुर बांगर गांव की है। यहां एक प्राचीन बावड़ी का सौंदर्यीकरण किया जाना है और निगम का अमला उसपर अवैध कब्जा हटाने गया। तभी नगर निगम का एक कर्मचारी वहां जमीन पर लोटने लगा और हाथों को नाग के फन की तरह फैलाकर झूमने लगा। कर्मचारी के इस हरकत को देख अधिकारी हैरान रह गए।

कर्मचारी ने बताया कि वह एक हजार साल पुराना नाग है और इस जगह पर उसका निवास है। उसने कहा कि लोग वहां छेड़छाड़ कर उसका उपहास न करें। उसने प्राचीन स्थल से छेड़छाड़ न करने की हिदायत दी। इसके बाद निगम के अधिकारी ने हाथ जोड़कर विनती की और उससे अनुमति लेने के बाद कार्रवाई को आगे बढ़ाया।

यह घटना आस पास के गांव में चर्चा का विषय बन गई और इसका वीडियो वायरल हो रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि राजपुर बांगर में एक प्राचीन स्थल है और अभिलेखों में बावड़ी के नाम से इसका उल्लेख मिलता है इसलिए नगर निगम सौंदर्यीकरण कराने जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button