हिंदू रक्षा दल के जिला मीडिया प्रभारी शिवम द्विवेदी ने रामवीर उपाध्याय के न‍िधन पर जताया शोक,, प‍िछले 14 महीनों से कैंसर से लड़ रहे थे जंग

लखनऊ।  उत्‍तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैब‍िनेट मंत्री और हाथरस ज‍िले की सदाबहार सीट से पांच बार व‍िधायक बनने वाले, मोदी लहर में चुनाव जीतने वाले ब्राह्मण नेता रामवीर उपाध्याय (Ramveer Upadhyay) के न‍िधन पर राजनीत‍िक गल‍ियारों में शोक की लहर दौड़ गई हैं।

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ (CM Yogi Adityanath), हिंदू रक्षा दल के जिला मीडिया प्रभारी शिवम द्विवेदी उप मुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और सपा प्रमुख अख‍िलेश यादव (Akhilesh Yadav) हिंदू रक्षा दल के जिला संयोजक आशीष मिश्रा तहसील अध्यक्ष सुमित द्विवेदी ने उनके न‍िधन पर दुख जताते हुए इसे अपूरणीय क्षति बताया है।

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ राजनेता रामवीर उपाध्याय के निधन पर दुःख व्यक्त किया है। राज्यपाल ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति की प्रार्थना करते हुए उनके परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।

मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने ट्वीट कर कहा क‍ि, ‘उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ राजनेता रामवीर उपाध्याय का निधन अत्यंत दुःखद है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!

सपा प्रमुख अख‍िलेश यादव ने रामवीर उपाध्याय के पर दुख जाते हुए ट्वीट कर कहा कहा क‍ि, ‘अत्यंत दुखद! उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री रामवीर उपाध्याय जी का निधन, अपूरणीय क्षति! शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहन संवेदना। दिवंगत आत्मा को शांति दें भगवान। भावभीनी श्रद्धांजलि।

हिंदू रक्षा दल के जिला मीडिया प्रभारी शिवम द्विवेदी ने भी रामवीर उपाध्याय के न‍िधन पर शोक व्‍यक्‍त क‍िया है। जिला मीडिया प्रभारी ने कहा क‍ि, ‘उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय के आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत दु:खद है। ईश्वर उनकी आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतृप्त परिवार एवं समर्थकों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति’।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button