मुंबई : भारी बारिश ने फिर लोगों की दिक्कतें बढ़ा दी, कई इलाकों में भरा पानी, आईएमडी ने जारी किया ये अलर्ट

मुंबई. महाराष्ट्र के मुंबई में बारिश ने फिर लोगों की दिक्कतें बढ़ा दी है। शहर में आज सुबह से ही हो रही बरसात के कारण निचले इलाकों में जलजमाव देखने को मिल रहा है। बरसात के कारण गाड़ियों की रफ्तार भी धीमी पड़ गई है। साथ ही मुंबईकरों की परेशानियां भी बढ़ गई हैं। मुंबई सहित आसपास के कई इलाकों में बरसात हो रही है। मौसम विभाग का कहना है कि शहर में 5 से 6 अगस्त तक बारिश जारी रहेगी।

मुंबई में एक बार फिर तेज बारिश होने से शहर की रफ्तार धीमी पड़ गई है। बरसात के कारण कई इलाकों में जलजमाव देखने को मिला है। समाचार एजेंसी एएनआई ने मुंबई के किंग सर्कल का वीडियो भी साझा किया है। जिसमें आप देख सकते हैं कि बरसात के कारण पानी भरा हुआ है। जिससे ट्रैफिक पर भी असर हुआ है। बरसात के कारण मुंबईकरों की परेशानियां भी बढ़ गई हैं।
वहीं मौसम विभाग का कहना है कि मुंबई में 5 और 6 अगस्त तक बारिश जारी रह सकती है। साथ ही शहर में मध्य मानसून शुष्क मौसम इसी सप्ताह के अंत में खत्म हो सकता है। आईएमडी का कहना है कि अरब सागर से आने वाली पछुआ हवाओं के मजबूत होने के कारण मुंबई में 5-6 अगस्त से बरसात बढ़ने की आशंका है। साथ ही इस दौरान अधिक बरसात होने की संभावना भी मौसम विभाग ने जताई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button