नई सेना भर्ती योजना के खिलाफ भारत बंद, RAF और GRP अलर्ट

नई दिल्ली. केंद्र सरकार की नई सेना भर्ती अग्निपथ योजना के खिलाफ बीते कुछ दिनों से देशभर में विरोध प्रदर्शन हो रहे है। कई जगह आगजनी और हिंसा की घटना भी सामने आई है। अग्निपथ योजना के खिलाफ आज कई संगठनों ने भारत बंद का ऐलान किया है। हिंसक प्रदर्शन को देते हुए आज कई जगह स्कूलों को बंद रखा गया है। इसके अलावा इंटरनेट सेवाएं भी बाधित रहेगी। राजधानी दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के नोएडा में धारा 144 लागू की गई है। भारत बंद को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकारों ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। RAF और GRP को हाई अलर्ट पर रखा गया है। इसके साथ ही सुरक्षा बलों को हिंसा करने वाले प्रदर्शनकारियों के खिलाफ सख्ती से निपटने के निर्देश दिए हैं।

भारत बंद के दौरान दिल्ली एनसीआर में प्रदर्शन की आशंका को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट है। नोएडा में धारा 144 लागू कर दी गई है। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर खास नजर रखी जा रही है। अग्निपथ योजना के खिलाफ आज संभावित भारत बंद को ध्यान में रखते हुए राजस्थान, पंजाब और हरियाणा पुलिस को अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है। इसके साथ ही पंजाब में सभी बड़े सैन्य कोचिंग संस्थानों के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वहीं, राजस्थान और हरियाण में भी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम कड़े कर दिए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।

भारत बंद के दौरान बिहार के 20 जिलों में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। अग्निपथ योजना के विरोध में इन जिलों में हिंसा हुई थी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज का जनता दरबार भी रद्द कर दिया है। प्रदेश के कैमूर, भोजपुर, औरंगाबाद, रोहतास, बक्सर, नवादा, पश्चिम चंपारण, समस्तीपुर, लखीसराय, बेगूसराय, वैशाली, सारण, मुजफ्फरपुर, मोतिहारी, दरभंगा, गया, मधुबनी, जहानाबाद, खगड़िया और शेखपुरा जिले में इंटरनेट बंद रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button