बोगनवेलिया के पौधे में नहीं आ रहे हैं फूल, अपनाएं ये देसी नुस्खा

बालकनी में लगा बोगनवेलिया का पौधा किसे पसंद नहीं होता है, भला। क्योंकि ये पौधा न सिर्फ घर की खूबसूरती को बढ़ाने का काम करता है बल्कि घर को एक फ्रेश वातावरण भी देता है। ऐसा माना जाता है कि ये पौधा कहीं पर भी लगा हो, लेकिन इसमें फूल आते ही हैं और इसे लगाना भी बहुत आसान है। हालांकि, कई बार ऐसा होता है कि बोगनवेलिया के पौधे ठीक से ग्रोथ नहीं हो पाती या ये पौधा सूखने लग जाता है।

अगर आपके पौधे में भी ये समस्या देखने के मिल रही है, तो आपको बता दें कि कि ऐसा तब होता है जब पौधे में किसी पोषक तत्व की कमी होती है। इसलिए लोग पौधे की ग्रोथ के लिए खाद, लिक्विड फर्टिलाइजर और तमाम पोषक तत्वों का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, अब बाजार में पौधे की देखभाल करने के लिए कई तरह के फर्टिलाइजर उपलब्ध हैं।

लेकिन अगर आप अपने बोगनवेलिया के पौधे को केमिकल युक्त फर्टिलाइजर या फिर दावा से बचाना चाहती हैं, तो आप घर पर नारियल पानी की मदद से नेचुरल फर्टिलाइजर बना सकती हैं। हालांकि, ये आपको थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन ये सच है कि आप पौधे में नारियल पानी का इस्तेमाल कर सकती हैं, कैसे आइए जानते हैं।

नारियल पानी से फर्टिलाइजर बनाने का तरीका-

Coconut water Fertilizer in hindiआपको ये सुनने में थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन ये सच है कि आप नारियल पानी की की मदद होममेड फर्टिलाइजर तैयार कर सकती हैं। क्योंकि नारियल पानी पौधे को जरूरी पोषक तत्व प्रदान करता है और पौधे की नियमित ग्रोथ होने लगती है। इसके अलावा, आप नारियल के पानी से साथ अनाज का पानी भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

सामग्री-

  • नारियल का पानी – 2 कटोरी
  • अनाज का पानी- 2 बाउल
  • चाय की पत्ती- 2 चम्मच
  • नारियल के छिलकों का पानी- 1 बाउल
  • जार- 1

बनाने की तरीका-

  • नारियल पानी से फर्टिलाइजर बनाने के लिए सबसे पहले बाजार से नारियल खरीद कर लेकर ले आएं।
  • साथ ही, अनाज को भी एक बाउल में रातभर के लिए भिगोकर रख दें।
  • इसके बाद, आप एक बाउल लें फिर इसमें नारियल पानी निकाल लें और दूसरे बाउल में अनाज को भिगोकर रख दें।
  • फिर एक जार में चाय की पत्ती को निकाल लें। फिर इसमें अन्य अनाज का पानी जैसे- चावल, दाल, गेहूं का पानी डालें।
  • अब इसमें नारियल पानी डालें और इसे अच्छी तरह से मिक्स कर लें।

इस्तेमाल करने का तरीका-

How to use coconut water fertillizer in hindiइसका इस्तेमाल करने के लिए आपको सबसे पहले इसे एक स्प्रे बोतल में करना होगा।

  • फिर इसके बाद पौधे में फर्टिलाइजर डालने के लिए एक समय को तय कर लें जैसे- सुबह का एक वक्त या फिर शाम का एक वक्त।
  • इसके अलावा, आप इस फर्टिलाइजर का इस्तेमाल आप सुबह और शाम नियमित रूप से कर सकती हैं।
  • आप इसका उपयोग मिट्टी या फिर पत्तों को पर छिड़काव कर सकती हैं। (खाद बनाने का तरीका)
  • मिट्टी में डालने के लिए आपको पहले मिट्टी को थोड़ा खोदना होगा फिर इसमें ये फर्टिलाइजर डालना होगा।
  • इसे डालने के बाद आप मिट्टी को फिर से सामान्य कर सकती हैं।
  • अगर आप बोगनवेलिया के फूल में फर्टिलाइजर का छिड़काव कर रही हैं, तो आप इसका पहले पैच टेस्ट जरूर करके देखें।
  • फर्टिलाइजर इस्तेमाल करने के फायदे-

    Benefits of using coconut water fertillizerवैसे तो बोगनवेलिया के पौधे में फूल न आने की समस्या बहुत कम देखी जाती है, लेकिन अगर आप इस समस्या का सामना कर रहे हैं तो आपके लिए ये फर्टिलाइजर उपयोग करना काफी फायदेमंद हो सकता है, कैसे आइए जानते हैं।

    • नारियल पानी का फर्टिलाइजर इस्तेमाल करने के कई फायदे हो सकते हैं जैसे- अगर आपके पौधे में फूल नहीं आ रहे हैं या फिर आपका पौधा जल्दी सूख जाता है, तो आप इसका इस्तेमाल कुछ दिन कर सकती हैं। क्योंकि यह फर्टिलाइजर मिट्टी के पोषक तत्वों को दूर करने का काम करते हैं और पौधे की नियमित ग्रोथ करने का काम करता है।
    • अगर आप इसका इस्तेमाल करते हैं इससे आपका पौधा सूखता नहीं है और तेज धूप में भी ये फर्टिलाइजर आपके पौधे को नमी देने का काम करेगा।
    • आपको इसका इस्तेमाल करने से पहले बोगनवेलिया के पौधे पर एक्सपेरिमेंट करके देखना होगा। अगर आपको पौधे की ग्रोथ में कुछ बदलाव आएगा, तो आप इसका इस्तेमाल लगातार कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button