लड शुगर लेवल को कम करना है, रोज खाएं इन 5 चीजों का भर्ता

डायबिटीज में हाई रफेज और लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाली चीजें खाने की सलाह दी जाती है। लो ग्लाइसेमिक मतलब ऐसी चीजें जो खाते ही तुरंत ग्लोकोज में न बदलें, बल्कि इन्हें पेट में टूटने में वक्त लगे और ब्लड शुगर संतुलित रहे। तो चलिए आपको आज ऐसे पांच चोखे यानि भर्ते के बारे में बताएं, जिने प्रचुर मात्रा में खाने के बाद भी आपका शुगर कम होगा।
कच्चे केले का चोखा
कच्चे केला ब्लड शुगर को कंट्रोल करने वाला होता है। कच्चे केले में शुगर बेहद कम होता है और जब इसे उबाल दिया जाता है तो ये और कम हो जाता है। कच्चे केले का ग्लाइसेमिक इंडेक्स (जीआई) 55 से कम होता है। ये पाचन शक्त को भी बेहतर करता है। केले छिल कर मैश करें, हल्का सा चाट मसाला, नमक और सरसों तेल मिलाएं।
परवल का चोखा
लो ग्लाइसेमिक सब्जियों में परवल भी शुमार है। इसका चोखा रफेज और लो कैलोरी वाला होता है। इसलिए डायबिटीज में इसे खाने से भी ब्लड शुगर नहीं बढ़ता।
सहजन का चोखा
डायबिटीज में सहजन के कई फायदे हैं। इसकी पत्तियों से लेकर फली तक शुगर को कम करती है। सहजन की फली को उबाल लें, मैश कर लें। फिर इसमें राई का छोंका लगाएं। ऊपर से बारीक कटी हुई प्याज, टमाटर और मिर्च मिलाएं। ये चोखा शुगर लेवल को कम करता है और मेटाबोलिज्म को बढ़ाता है।
करेले का चोखा
करेला डायबिटीज रोगियों के लिए सुपरफूड है। इसे खाने से तेजी से ब्लड शुगर लो होता है। अगर आपको ये कड़वा ज्यादा लगता है तो आप इसका चोखा बना कर खा सकते हैं। रफेज से भरपूर इस करेले के बीज को भी आप जरूर खाएं। इससे ब्लड शुगर तेजी से लो होता है। करेले को उबाल कर उसमें सरसों तेल, नमक, प्याज, धनिया पत्ता, अदरक, लहसुन और हरी मिर्च मिला लें। ये सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होगा।
आंवले का चोखा
आंवला डायबिटीज में बहुत फायदेमंद होता है। इसमें क्रोमियम होता है जो कि कार्बोहाइड्रेट मेटाबोलिज्म को सही करने के साा ही कार्ब्स को पचाने का काम करता है। विटामिन सी से भरपूर होने के कारण ये ब्लड शुगर को बढ़ने से भी रोकता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स इंसुलिन प्रोडक्शन को बेहतर बनाते हैं और ब्लड शुगर कंट्रोल करते हैं। आंवले को उबाल कर इसमें तेल नमक और हरी मिर्च मिक्स कर लें। स्वादिष्ट चोखा तैयार मिलेगा जो आपका शुगर बढ़ने नहीं देगा।
तो आप चाहें तो शुगर को कंट्रोल करने के लिए किसी भी लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाली सब्जी से चोखा बनाएं और खा लें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button