Gold Rate Today: लगातार दूसरे दिन रॉकेट बना गोल्ड, 11 सितंबर को 4320 रुपये महंगा हुआ सोना, पढ़ें आपके शहर के ताजा रेट

Prices For Gold And Silver Today: अगर, आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपको आज सोना 432 रुपए महंगा मिलेगा। 24 कैरेट सोने की कीमत 72 हजार 022 रुपए हो गई है। चांदी की कीमत में आज 747 रुपए की तेजी आई है।

HIGHLIGHTS

  1. 11 सितंबर को सोने की कीमत में तेजी आई है।
  2. 10 सिंतबर के रेट से 432 रुपये महंगा मिलेगा सोना।
  3. बुधवार को चांदी 82954 रुपए तक पहुंच गया है।

बिजनेस डेस्क, इंदौर। Gold Silver Price Today: सोने में इनवेंस्टमेंट एक बहुत शानदार इनवेंस्ट होता है, क्योंकि यह रिस्क फ्री होता है। 11 सितंबर को सोने की कीमत रॉकेट बन गए हैं। 24 कैरेट सोने की 100 ग्राम की कीमत में 4320 रुपये की जबरदस्त तेजी आई है।

11 सितंबर 2024 को 24 कैरेट सोने की कीमत 72 हजार 022 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है। 10 सितंबर 2024 की तुलना में सोने के भाव में आज 432 रुपये की तेजी आई है। चांदी के भाव में भी तेजी देखी गई है। चांदी का भाव 82 हजार 954 रुपये प्रति किलो हो गया है। राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले चांदी के भाव 10 सितंबर से 747 रुपये ज्यादा हो गई है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स के अनुसार 10 सितंबर की शाम को 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 71590 रुपये थी। 11 सितंबर को 999 वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 72022 रुपये हो गई है। 10 सितंबर की शाम को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 82207 रुपये थी। 11 सितंबर को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 82954 रुपये हो गई है।

11 सितंबर को 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 71734 रुपये हो गई है। 916 शुद्धता वाले सोने की कीमत 65972 रुपये हो गई है। 750 शुद्धता वाले सोने की कीमत 54017 रुपये हो गई है। 585 शुद्धता वाले सोने की कीमत 42133 रुपये हो गई है।

भारत के 5 प्रमुख महानगर शहरों में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव

लखनऊ (Gold Price In Lucknow) 71560
मुंबई (Gold Price In Mumbai) 71450
दिल्ली (Gold Price In Delhi) 71560
जयपुर (Gold Rate In Jaipur) 71600
मेरठ (Gold Rate In Meerut) 71560
कानपुर (Gold Rate In Kanpur) 71560

कैरेट के अनुसार सोना

  • 24 कैरेट सोना= 100% सोना
  • 22 कैरेट सोना= 91.7% सोना
  • 18 कैरेट सोना= 75.0% सोना
  • 14 कैरेट सोना= 58.3% सोना
  • 12 कैरेट सोना= 50.0% सोना
  • 10 कैरेट सोना= 41.7% सोना

कैसे करें असली सोने की पहचान

असली सोने को कई तरह से पहचाना जा सकता है। सबसे सामान्य तरीका सोने पर हॉलमार्क देखना है। यह उसकी शुद्धता की गारंटी देता है। असली सोने पर 916, 995 या 999 जैसे अंक अंकित होते हैं, जो उसके कैरेट की जानकारी देते हैं। नकली सोना आमतौर पर चुंबक की ओर आकर्षित होता है। सोने को सिरेमिक प्लेट पर रगड़ने से अगर काला निशान पड़ता है, तो सोना नकली हो सकता है। इसके अलावा, एसिड टेस्ट या अल्ट्रासोनिक टेस्ट भी सोने की शुद्धता जांचने के लिए उपयोग किए जाते हैं।

 

मिस्ड कॉल लगाकर जानें सोने-चांदी का भाव

ibja केंद्र सरकार की छुट्टियों और शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं करता है। आपको 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी का रेट जानना है, तो 8955664433 पर मिस्ड कॉल सकते हैं। मिस्ट कॉल के कुछ ही समय बाद एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाते हैं। गोल्ड या सिल्वर का रेट जानने के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर भी जा सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button