‘मुझे माफ कर देना, दीदी मम्मी-पापा का ध्यान रखना…,’ UP Police Bharti Exam देने के बाद युवक फांसी पर लटका

मंडी धनौरा के सुभाषनगर में अविनाश उर्फ मोनू (24) ने सुसाइड नोट में बहन से माता-पिता का ख्याल रखने की अपील करते हुए फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रतियोगी परीक्षाओं में असफलता से निराश मोनू ने दो दिन पहले पुलिस भर्ती परीक्षा दी थी।

HighLights

  1. परिवार ने तीन महीने में दो जवान बेटों को खोया।
  2. पुलिस ने मोनू का शव पंखे से लटका हुआ पाया।
  3. पुलिस भर्ती परीक्षा के बाद से मोनू काफी निराश था।

एजेंसी, गजरौला। मुझे माफ कर देना, दीदी आप मम्मी-पापा को अपने पास रखना। उनका ध्यान रखना। सुसाइड नोट में इतना लिखकर युवक ने फांसी लगा ली। उसने दो दिन पहले ही पुलिस भर्ती परीक्षा दी थी।

ट्रेनी सीओ के भाई ने की आत्महत्या

मामला मंडी धनौरा के मुहल्ला सुभाषनगर का है। अविनाश उर्फ मोनू (24) अपने पिता मुनेश कुमार और मां बब्ली के साथ रहता था। उसकी बहन दीपशिखा मुरादाबाद में सीओ की ट्रेनिंग ले रही हैं। मोनू भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था, लेकिन सफल नहीं हो पा रहा था। ऐसे में वह काफी निराश रहता था।

उसने दो दिन पहले पुलिस भर्ती परीक्षा दी थी। उसके बाद धनौरा वाले में मकान में आ गया था। उसको लग रहा था कि वह परीक्षा में अच्छा नहीं कर पाया है, इसलिए परेशान था।

पिता का अस्पताल में चल रहा था इलाज

घटना वाले दिन वह घर पर अकेला ही था। पिता की तबियत ठीक नहीं थी, इसलिए अमरोहा के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। मां भी उन्हीं के ही साथ थीं। सोमवार को मोनू गजरौला के एमडीए कॉलोनी गया। उसने दोपहर करीब 12 बजे मां को कॉल कर पिता की तबियत के बारे में पूछा। यह उसकी मां के साथ आखिरी बातचीत थी। उसके बाद उसका फोन स्विच ऑफ आने लगा।

मोनू की मां ने कई बार उससे बात करने की कोशिश की, लेकिन फोन नहीं लग रहा था। ऐसे में उनको घबराहट होने लगी। उन्होंने तुरंत पड़ोस में रहने वाले सचिन से बात की। उससे कहा कि वह जाकर सचिन को देखे।

पंखे से रस्सी बांध कर बनाया फांसी का फंदा

सचिन ने कमरे के दरवाजा खटखटाया, लेकिन मोनू ने जवाब नहीं दिया। उसने खिड़की से झांककर देखा तो मोनू का पंखे से बंधी रस्सी से लटका हुआ था। उसने तुरंत परिवार और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा। उसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया।

तीन महीने में मां-बाप ने दो जवान बेटों को खोया

स्वेताभ भास्कर, सीओ, गजरौला ने बताया कि परिवार पर तीन महीने में दूसरी बार दुखों का पहाड़ टूटा है। मुनेश कुमार और बब्ली के बड़े बेटे बिट्टू की तीन महीने पहले संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। अब छोटे बेटे मोनू ने आत्महत्या कर ली। परिवार इस घटना के बाद बुरी तरह से टूट गया है। मोनू ने सुसाइड नोट लिखा है, जिसमें उसने कहा है कि वह पढ़ाई नहीं कर पा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button