Mangla Gauri Vrat 2024: विवाह में आ रही है परेशानियां, तो मंगला गौरी व्रत के दिन विशेष विधि से करें देवी पार्वती की आराधना

सावन के सबसे शुभ दिनों में से एक मंगला गौरी का व्रत माना जाता है। सावन के प्रत्येक मंगलवार को विवाहित महिलाएं कठिन व्रत का पालन करती हैं। पूजा के दौरान व्रत कथा का पाठ किया जाता है। साथ ही कुछ मंत्रों का जाप भी करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से जातक को शुभ फल की प्राप्ति होती है।

HIGHLIGHTS

  1. मंगला गौरी व्रत रखने से घर में सुख समृद्धि आती है।
  2. व्रत के दौरान शुद्धता का विशेष ध्यान रखाना चाहिए।
  3. इस व्रत के प्रभाव से संतान सुख की प्राप्ति होती है।

धर्म डेस्क, Mangla Gauri Vrat 2024: जिस तरह सावन का हर सोमवार महत्वपूर्ण माना जाता है। इस तरह सावन का हर मंगलवार भी खास होता है। सावन सोमवार भगवान शिव को समर्पित होता है। वहीं, सावन का हर मंगलवार देवी पार्वती को समर्पित होता है। इस दिन देवी पार्वती के निमित्त व्रत रखा जाता है।

विवाहित महिलाएं सुखी और दांपत्य जीवन के लिए और कुंवारी कन्याएं अच्छे वाले की प्राप्ति के लिए इस दिन व्रत रखती हैं। इस दिन व्रत रखने से और पूजा करने से शादी से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिलता है। साथ ही जल्द ही विवाह के योग बनते हैं। इस व्रत के प्रभाव से संतान सुख की प्राप्ति होती है और अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद मिलता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button