गंदा धंधा… मेरठ के सैलून में स्टिंग ऑपरेशन, 10 लड़कियों के फोटो दिखाएं, 800 रुपए में कोई भी एक चुन लो"/>

गंदा धंधा… मेरठ के सैलून में स्टिंग ऑपरेशन, 10 लड़कियों के फोटो दिखाएं, 800 रुपए में कोई भी एक चुन लो

Meerut Crime News: मेरठ में सैलून के नाम पर गंदा धंधा चल रहा था। पुलिस को जानकारी मिली थी कि सैलून में एक लड़के को स्टिंग के लिए भेजा गया। पुलिस ने छापेमारी कर सैलून संचालिका महिला और उसके मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया है।

HIGHLIGHTS

  1. महिला सैलून का संचालन कर रही थी।
  2. पार्षद ने लड़के से करवाया स्टिंग।
  3. ग्राहकों को महिलाओं की फोटो दिखाई जाती थी।

मेरठ। Up Crime News: मेरठ में सोमवार को एक यूनिसेक्स सैलून पर पुलिस ने छापा मारा। यहां सैलून की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा था। स्थानीय लोगों की शिकायत पर बीजेपी पार्षद उत्तम सैनी ने एक लड़के से स्टिंग कराया। इसके बाद सैनी पुलिस से शिकायत की।

सिविल लाइन थाना प्रभारी ने कहा कि मोहनपुरी में स्थानीय लोगों ने बताया था कि यहां अवैध तरीके से सैलून चल रहा है, जिसमें मसाज पार्लर के नाम पर गंदा धंधा चल रहा है। पुलिस ने पार्लर संचालक महिला और मैनेजर को हिरासत में ले लिया है।

ऐसे किया गया सैलून पर स्टिंग

पार्षद उत्तम सैनी ने एक लड़के को कस्टमर बनकर गैलेक्सी यूनिसेक्स सैलून भेजा। उसके कपड़े में कैमरा लगाया दिया था। लड़का सैलून गया और वहां एक लड़की बैठी थी। उससे कहा कि बाल कटवाने और शेविंग करनी है।

लड़की उसे अंदर लेकर गई। वहां एक लड़की ने कहा कि कपड़े उतारों। लड़के ने कहा क्यों? इस पर युवती ने कहा 800 रुपये दो और मनचाही लड़की को केबिन में ले जाओ। लड़के ने पहले लड़कियां देखने की इच्छा जाहिर की। इस पर उससे दस युवतियों की फोटो दिखाई गई। इसके बाद लड़का बहाना बनाकर सैलून से बाहर आया और पार्षद उत्तम सैनी को पूरा घटनाक्रम बताया। सैनी ने पुलिस को तुरंत इसकी सूचना दी।

उत्तम सैनी ने कहा

बीजेपी पार्षद उत्तम सैनी ने कहा कि हमें गैलेक्सी यूनिसेक्स सैलून के नाम पर मसाज पार्लर चलाने की शिकायत मिल रही थी। यहां दिखावा करते कि बाल काटे जाते हैं, लेकिन अंदर गलत काम हो रहा है। इस पर मैंने एक लड़के को ग्राहक बनाकर भेजा था।

पुलिस ने सैलून को बंदा करा दिया

पुलिस ने सैलून संचालिका महिला और उसके मैनेजर को थाने ले गई। महिला को उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया, जबकि मैनेजर को हिरासत में लेकर सैलून को बंद कर दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button