Garlic For Health: इन तरीकों से खाएं लहसुन, डायबिटीज व हाई कोलेस्ट्रॉल में मिलेगा फायदा"/>

Garlic For Health: इन तरीकों से खाएं लहसुन, डायबिटीज व हाई कोलेस्ट्रॉल में मिलेगा फायदा

लहसुन स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होती है, इसलिए इसको वंडर हर्ब कहते हैं। यह खाने के स्वाद के साथ-साथ सेहत को भी अच्छा करती है। यह शरीर से कई बीमारियों को दूर रखती है। लहसुन में फॉस्फोरस कैल्शियम मैग्नीशियम जैसे कई पोषक तत्व होने के कारण डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और हाई कोलेस्ट्रॉल को खत्म करने में मदद मिलती है।

HIGHLIGHTS

  1. लहसुन में एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल और एंटीऑक्सीडेंट के गुण होते हैं।
  2. लहसुन को खाकर दिल की बीमारियों से बचा सकता है।
  3. लहसुन की चाय पी सकते हैं व कच्चा खा सकते हैं।

हेल्थ डेस्क, इंदौर। सब्जी, चटनी, सूप में लहसुन को डालने भर से स्वाद बढ़ जाता है। यह स्वाद के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है। इसमें मौजूद एंटी इंफ्लेमेटरी, एंटी फंगल और एंटी ऑक्सीडेंट्स शरीर के लिए लाभकारी होते हैं।

डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या से दूर रहने के लिए लहसुन का सेवन रोज करना चाहिए। हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे कि किन तरीकों से लहसुन का सेवन कर सकते हैं।
लहसुन की पिएं चाय

आपको शुगर लेवल को नियंत्रित करना है या शरीर से बैड कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकालना है, तो आप लहसुन की चाय पी सकते हैं। इसको बनाने का तरीका बहुत ही आसान हैं। आपको लहसुन की एक या दो कलियां लेनी हैं। उनको अच्छे से कूट कर एक या डेढ़ कप पानी में उबाल लें। उसके बाद दालचीनी को मिला दें। आप इसमें नींबू को भी मिला सकते हैं। यह स्वाद को और बेहतर कर देगा। उसके बाद छान कर ठंडा होते ही पी लें।

खाली पेट खाएं कच्चा लहसुन

कच्चे लहसुन में एलिसिन पाया जाता है। यह शरीर में कोलेस्ट्रॉल को करने का काम करता है। खून को पतला करने में मदद करता है। शरीर में से बैड कोलेस्ट्रॉल को निकालने के लिए सबसे अच्छा है कि आप खाली पेट लहसुन की एक या दो कलियां खा लें। उसके तुरंत बाद ही पानी पी लें, क्योंकि इसका स्वाद अच्छा नहीं होता है।

लहसुन का भून कर करें सेवन

कच्चा लहसुन का स्वाद बहुत ही खराब होता है। ऐसे में कई लोग इसका सेवन नहीं कर पाते हैं। आप लहसुन की एक या दो कलियों को बिना तेल के भून लें। इस तरह तीखापन खत्म हो जाएगा। उसके बाद पानी पी सकते हैं।

डिस्क्लेमर

यह लेख सामान्य जानकारी के आधार पर लिखा गया है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा डॉक्टर्स की सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button