Bhopal News: घर की मालकिन की आंख में मिर्ची झोंककर सोने की चूड़ी, अंगूठी लूट ले गई नकाबपोश महिला"/>

Bhopal News: घर की मालकिन की आंख में मिर्ची झोंककर सोने की चूड़ी, अंगूठी लूट ले गई नकाबपोश महिला

शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई वारदात से सनसनी फैल गई। घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। पुलिस हुलिये के आधार पर नकाबपोश लुटेरी महिला की तलाश में जुटी है। मामले की जांच कर रहे एसआई पवन सेन ने बताया कि इस मामले में संदिग्ध महिला के सीसीटीवी फुटेज भी मिले हैं। उनके आधार पर आरोपित महिला की तलाश की जा रही है।

HIGHLIGHTS

  1. अली अपार्टमेंट के दूसरी मंजिल पर बने फ्लैट में लूट।
  2. सिल्वर लाइन अस्पताल में मैनेजर है महिला का पति।
  3. घटना के वक्त महिला घर में अकेली थी।
भोपाल। शाहजहांनाबाद थाना इलाके में गुरुवार को दिनदहाड़े एक नकाबपोश महिला ने घर में घुसकर घर मालकिन की आंखों में मिर्च पाऊडर झोंक दिया। उसके बाद हाथ में पहनी सोने की चूड़ी और अंगूठी लूटकर फरार हो गई। इस मामले में पुलिस को संदिग्ध महिला के सीसीटीवी फुटेज मिल गए हैं। उसके आधार पर उसकी तलाश की जा रही है। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है।
 
दूसरी मंजिल पर रहती है फरियादी महिला
 
शाहजहांनाबाद थाना पुलिस के मुताबिक अमीना मेहंदी कारखाने के पास स्थित अली अपार्टमेंट के दूसरी मंजिल पर बने फ्लैट एस-आठ में रिजवाना पत्नी अथर अली परिवार के साथ रहती हैं। उनके पति अथर अली सिल्वर लाइन अस्पताल में मैनेजर हैं। बेटा मुर्तजा अली भी उसी अस्पताल में काम करता है, जबकि बहू कालेज में पढ़ाती है।

दरवाजे की घंटी बजाकर घुस आई महिला चोर

दोपहर के समय सभी लोग अपने-अपने काम पर गए हुए थे। रिजवाना अली घर में अकेली थी। दोपहर करीब डेढ़ बजे घंटी बजने पर उन्होंने दरवाजा खोला तो चेहरे पर कपड़ा बांधे एक महिला सीधे घर के अंदर घुस आई। उसने धमकाते हुए रिजवाना से हाथ में पहनी हुई सोने की चूड़ियां और अंगूठी उतारकर देने को बोला। वह कुछ समझ पातीं, तभी महिला ने उनकी आंखों में मिर्च पाउडर झोंक दिया और बलपूर्वक हाथों से चूड़ियां और अंगूठी उतारने के बाद वहां से भाग निकली।

बेटे को फोन कर बुलाया

बुरी तरह घबरागई रिजवाना ने बेटे मुर्तजा को फोन कर घटना के बारे में बताया। मुर्तजा ने मां को अस्पताल ले जाकर आंखों का उपचार कराया। साथ ही घटना की सूचना पुलिस को दी।
 
 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button