Ganga Dussehra 2024: इन कार्यों के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है गंगा दशहरा पर्व, पितरों का भी मिलेगा आशीर्वाद"/>

Ganga Dussehra 2024: इन कार्यों के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है गंगा दशहरा पर्व, पितरों का भी मिलेगा आशीर्वाद

गंगा दशहरा के दिन जरूरतमंदों को दान करना पुण्यकारी माना जाता है। इस दिन भगवान शिव की पूजा करने का भी विधान है।

HIGHLIGHTS

  1. इस दिन गंगा स्नान करना बहुत महत्व होता है।
  2. गंगा दशहरा पर जरूरतमंदों को सफेद वस्त्र का दान करना चाहिए।
  3. दान करते समय दाहिने हाथ से ही दान करना चाहिए।

धर्म डेस्क, इंदौर। Ganga Dussehra 2024: गंगा दशहरा का त्योहार ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस वर्ष गंगा दशहरा 16 जून रविवार को है। गंगा दशहरा के दिन मां गंगा की पूजा विधि-विधान से की जाती है। इस दिन गंगा स्नान करना बहुत महत्व होता है। गंगा दशहरा के दिन जरूरतमंदों को दान करना पुण्यकारी माना जाता है। इस दिन भगवान शिव की पूजा करने का भी विधान है। कहा जाता है कि गंगा दशहरा के दिन कुछ विशेष चीजों का दान करने से पितरों की कृपा प्राप्त होती है। आइए, जानते हैं कि वे चीजें कौन-सी हैं।

 

गंगा दशहरा 2024 तिथि

पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि 16 जून 2024 को सुबह 02 बजकर 32 मिनट पर शुरू होगी। यह अगले दिन यानी 17 जून 2024 को सुबह 04 बजकर 45 मिनट पर समाप्त होगी। उदया तिथि के अनुसार, 16 जून को गंगा दशहरा का त्योहार मनाया जाएगा। गंगा दशहरा के दिन पूजा का शुभ समय सुबह 7.08 बजे से 10.37 बजे तक रहेगा। इस बार गंगा दशहरा पर अमृत सिद्धि योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग और हस्त नक्षत्र जैसे शुभ संयोग बनने जा रहे हैं।

इन चीजों का करें दान

 
    • गंगा दशहरा पर जरूरतमंदों को सफेद वस्त्र का दान करना अधिक शुभ होता है। इससे परेशानियां दूर होती हैं और धन में वृद्धि होती है।
    • गंगा दशहरा के दिन गेहूं, चावल, दाल, घी और चीनी का दान करना भी लाभकारी होता है।
    • गंगा दशहरा पर धन का दान करना भी बहुत पुण्यकारी होता है।
    • मौसमी फल, जैसे आम, केला, संतरा और मिठाइयां लड्डू, बर्फी, पेड़ा आदि का दान किया जा सकता है।
    • गंगा दशहरा के दिन गाय का दान करना बहुत पुण्यकारी होता है। यह एक महादान माना जाता है।
    • दान की जाने वाली वस्तुएंं खराब या अनुपयोगी नहीं होनी चाहिए। यह चीजें गुणवत्ता पूर्ण होनी चाहिए।
    • दान करते समय दाहिने हाथ से ही दान करना चाहिए।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button