Arvind Kejriwal: हनुमान पूजा के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे अरविंद केजरीवाल, दिल्ली में आज मेगा रोड शो"/>

Arvind Kejriwal: हनुमान पूजा के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे अरविंद केजरीवाल, दिल्ली में आज मेगा रोड शो

हजारों की संख्या में समर्थक स्वागत के लिए पहुंचे। इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने अपने संबोधन में कहा कि देश को तानाशाही से बचाना है।

HIGHLIGHTS

  1. दिल्ली शराब घोटाले में आरोपी अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम जमानत दी है।
  2. शुक्रवार शाम को अरविंद केजरीवाल को तिहाड़ जेल से रिहा कर दिया गया।
  3. शुक्रवार शाम करीब 7 बजे केजरीवाल जेल परिसर से बाहर निकलकर गेट संख्या-3 के पास पहुंचे।

 नई दिल्ली। दिल्ली शराब घोटाले के मामले में सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने के बाद अरविंद केजरीवाल आज चुनाव प्रचार की कमान संभालेंगे। आज अरविंद केजरीवाल 11 बजे हनुमान जी की पूजा के बाद दिल्ली में चुनाव प्रचार के लिए निकलेंगे। मिली जानकारी के मुताबिक, अरविंद केजरीवाल 11 बजे कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर में दर्शन करेंगे और इसके बाद करीब 1 बजे पार्टी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे। केजरीवाल शनिवार को ही दक्षिणी दिल्ली में रोड शो के जरिए लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार की शुरुआत करेंगे। अरविंद केजरीवाल के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी रोड शो में हिस्सा लेंगे।

सुप्रीम कोर्ट ने दी है अंतरिम जमानत

गौरतलब है कि दिल्ली शराब घोटाले में आरोपी अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम जमानत दी है। शुक्रवार शाम को अरविंद केजरीवाल को तिहाड़ जेल से रिहा कर दिया गया। शुक्रवार शाम करीब 7 बजे केजरीवाल जेल परिसर से बाहर निकलकर गेट संख्या-3 के पास पहुंचे तो हजारों की संख्या में समर्थक स्वागत के लिए पहुंचे। इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने अपने संबोधन में कहा कि देश को तानाशाही से बचाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button