Vladimir Putin In North Korea: किम जोंग ने खुद कराई व्लादिमीर पुतिन के स्वागत की तैयारी, देखें वीडियो"/>

Vladimir Putin In North Korea: किम जोंग ने खुद कराई व्लादिमीर पुतिन के स्वागत की तैयारी, देखें वीडियो

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन बुधवार सुबह नॉर्थ कोरिया पहुंचे। यहां एयरपोर्ट पर किम जोंग उन ने उन्हें रिसीव किया। व्लादिमीर ने किम जोंग को लग्जरी कार ऑरस तोहफे में दी। इसके अलावा एक कटार और टी सेट गिफ्ट किया।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Vladimir Putin in North Korea: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन बुधवार को उत्तर कोरिया पहुंचे। जहां कोरियाई शासक किम जोंग उन ने उनका स्वागत किया। हवाई अड्डे पर रिसीव करने के बाद दोनों दिग्गज नेता एक ही गाड़ी में बैठकर रवाना हुए।

नॉर्थ कोरिया नेता ने प्योंगयांग के एयरपोर्ट पर रूसी राष्ट्रपति से मुलाकात की। उत्तर कोरिया के ऑफिशियल कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी ने कहा कि किम और पुतिन कार में बैठकर प्योंगयांग के कुमसुसन स्टेट गेस्ट हाउस तक गए। एजेंसी ने उनकी मुलाकात को एतिहासिक बताया जो दोनों देशों की दोस्ती और एकता को दिखाती है।

 

पुतिन का इंतजार करते दिखे किम जोंग

नॉर्थ कोरिया अलग-थलग रहने वाला देश है। जहां व्लादिमीर पुतिन 24 वर्षों में पहली बार गए हैं। ऐसे में रूसी राष्ट्रपति की यात्रा कोरिया के लिए बड़ा इवेंट था। जिसके लिए बड़ी तैयारियां की गई।

एयरपोर्ट पर रेड कार्पेट बिछाए गए

वीडियो सामने आया है जिसमें हवाई अड्डे पर रेड कार्पेट बिछाए जा रहे हैं। किम जोंग रेड कार्पेट पर खड़े होकर व्लादिमीर पुतिन का इंतजार करते नजर आते हैं। जैसे ही रूसी राष्ट्रपति विमान से नीचे उतरते हैं। किम आगे बढ़कर उनसे हाथ मिलाते हैं। फिर दोनों नेता गले मिलते दिखाई देते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button