‘भारत के ईस्ट वाले चीनी, साउथ वाले अफ्रीकन’, सैम पित्रोदा के बयान से घिरी कांग्रेस, बोली- यह अस्वीकार्य"/>

‘भारत के ईस्ट वाले चीनी, साउथ वाले अफ्रीकन’, सैम पित्रोदा के बयान से घिरी कांग्रेस, बोली- यह अस्वीकार्य

एएनआई, नई दिल्ली। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के बयान कांग्रेस के लिए आफत बन गए हैं। उनके विरासत टैक्स वाले बयान से कांग्रेस उभर नहीं पाई थी कि अब उन्होंने भारत के लोगों पर नस्लवादी टिप्पणी कर नया विवाद खड़ा कर दिया है। उन्होंने कहा कि भारत के ईस्ट वाले लोग चीनी दिखते हैं, साउथ में रहने वाले लोग अफ्रीकन की तरह दिखते हैं। उनके बयान के बाद से भाजपा हमलावर हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि वह हम भारतीयों के रंग को देखकर उन्हें अफ्रीकन बता रहे हैं। कांग्रेस की तरफ से जयराम रमेश ने कहा कि सैम पित्रोदा का यह बयान स्वीकार्य है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button