Aaj Ka Rashifal 20 April 2024: कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है, कारोबार में सोच-समझकर फैसले लें"/>

Aaj Ka Rashifal 20 April 2024: कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है, कारोबार में सोच-समझकर फैसले लें

HIGHLIGHTS

  1. मेष – आज का दिन आपका सामान्य रहेगा।
  2. वृषभ – आज आपके मन में एक नई उमंग देखने को मिलेगी।
  3. मिथुन – आज का दिन आपका शानदार रहेगा स्वास्थ्य के हिसाब से।

धर्म डेस्क, इंदौर। Aaj Ka Rashifal 20 April 2024: आज दिनांक 20 अप्रैल 2024, शनिवार को विक्रम सम्वत 2081, मास अमांत चैत्र, मास पूर्णिमांत चैत्र, तिथि द्वादशी है। यहां पढ़ें सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल।

 

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)

naidunia_image

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। किसी यात्रा पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। बिजनेस में लाभ के योग बन रहे हैं। परिवार में किसी के साथ विवाद हो सकता है। पत्नी के साथ सामंजस्य बनाए रखें। किसी मित्र का आगमन हो सकता है।

 
 

Aaj Ka Rashifal: वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)

naidunia_image

आज आप में एक नया उत्साह देखने को मिलेगा। कोई नया काम करने का विचार आ सकता है। व्यापार में लाभ की स्थिति देखने को मिलेगी। नया निवेश कर सकते हैं। परिवार में कोई शुभ कार्य हो सकता है। मन प्रसन्न रहेगा।

Aaj Ka Rashifal: मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)

naidunia_image

आज का दिन आपके लिए खूबसूरत रहेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से आप किसी गंभीर बीमारी से मुक्त हो सकते हैं। कारोबार में कोई बड़ा बदलाव कर सकते हैं। परिवार में कोई नया मेहमान आएगा। निवेश के लिए समय अच्छा है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)

naidunia_image

आज का दिन काम के लिहाज से काफी अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यापार में आपको लाभ मिलेगा। नौकरी पेशा लोगों को कोई खुशखबरी मिल सकती है। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। किसी खास व्यक्ति के साथ मतभेद दूर होंगे।

Aaj Ka Rashifal: सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)

naidunia_image

आज आप शारीरिक रूप से काफी कमजोर महसूस करेंगे। किसी भी काम में मन नहीं लगेगा। अपने पार्टनर के साथ रिश्तों को मजबूत करने की कोशिश करें। व्यापार में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है।

Aaj Ka Rashifal: कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)

naidunia_image

आज आपको वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी होगी। कामकाज में व्यस्तता रहेगी। पैसों का लेनदेन करते समय सतर्कता रखें। पत्नी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। किसी खास व्यक्ति का आगमन हो सकता है।

Aaj Ka Rashifal: तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)

naidunia_image

आज आपका मन नकारात्मक विचारों से घिरा होगा। किसी खास व्यक्ति के साथ विवाद हो सकता है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। पैतृक संपत्ति को लेकर चल रहे पारिवारिक विवादों से दूर रहें। कोई नुकसान हो सकता है।

Aaj Ka Rashifal: वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

naidunia_image

आज अगर आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो दिन अच्छा रहेगा। खास मित्र के आगमन से मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार में फायदा होने की संभावना है। परिवार में खुशियां आएंगी। दिल की बात कहने के लिए यह समय अच्छा है।

Aaj Ka Rashifal: धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)

naidunia_image

आज आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार में कोई बड़ा आयोजन हो सकता है। कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं। लंबे समय से रुका हुआ कोई काम पूरा होगा। माता-पिता को समझने का प्रयास करें।

Aaj Ka Rashifal: मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

naidunia_image

आज का दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। आज आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। अपने व्यवहार पर ध्यान दें। दोस्तों से मुलाकात होगी। अच्छा समय बितेगा। खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। परिवार में कोई नया मेहमान आएगा।

Aaj Ka Rashifal: कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

naidunia_image

आज आप किसी नये काम के सिलसिले में बाहर यात्रा कर सकते हैं। आज पुराने विवाद को सुलझाने का प्रयास करें। परिवार में किसी शुभ कार्य को लेकर खुशनुमा माहौल रहेगा। शहर बदलने की योजना बना सकते हैं।

Aaj Ka Rashifal: मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)

naidunia_image

आज का दिन आपके लिए खास रहेगा। किसी पुराने बड़े विवाद को सुलझाने में सफल रहेंगे। लंबे समय से अटका हुआ काम पूरा होगा। परिवार का साथ दें। किसी भी तरह के विवाद से दूर रहें। कार्यक्षेत्र को लेकर कोई चिंता हो सकती है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button