Stock Market Crash: युद्ध की आहट के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट, ईरान पर इजरायल के हमले से सहमा शेयर बाजार"/>

Stock Market Crash: युद्ध की आहट के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट, ईरान पर इजरायल के हमले से सहमा शेयर बाजार

HIGHLIGHTS

  1. युद्ध के हालात के चलते बीएसई और निफ्टी दोनों के सूचकांक में गिरावट दर्ज की गई है।
  2. BSE और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी शेयर भी गिरावट के साथ ट्रेंड करते दिखे हैं।
  3. BSE का सेंसेक्स 597.21 अंकों की गिरावट के साथ 71,892.78 पर जाकर खुला है।

बिजनेस डेस्क, इंदौर। इजरायल ने ईरान के शहरों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। समाचार एजेंसी एपी ने बताया है इजरायल ने ईरान के न्यूक्लियर प्लांट वाले शहरों पर मिसाइल अटैक किया है। इसका असर भारत में शेयर बाजार पर भी दिखाई दे रहा है। आज शेयर बाजार में कारोबार गिरावट के साथ शुरू हुआ है।

युद्ध के हालात से सहमा बाजार

युद्ध के हालात के चलते बीएसई और निफ्टी दोनों के सूचकांक में गिरावट दर्ज की गई है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी शेयर भी गिरावट के साथ ट्रेंड करते दिखे हैं। BSE का सेंसेक्स 597.21 अंकों की गिरावट के साथ 71,892.78 पर जाकर खुला है। वहीं NSE का निफ्टी 171.95 अंकों की कमजोरी के साथ 21,823 के लेवल पर खुला है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button