Holi 2024: होली की मस्ती में चढ़ गया है भांग का ज्यादा नशा तो घर में रखी ये चीजें होश में लाएंगी"/>

Holi 2024: होली की मस्ती में चढ़ गया है भांग का ज्यादा नशा तो घर में रखी ये चीजें होश में लाएंगी

IGHLIGHTS

  1. यदि कोई व्यक्ति भांग लेता है तो उसका नशा चढ़ने पर वह खूब हंसता है।
  2. इससे आप समझ सकते हैं तो उसे भांग का नशा पूरी तरह से चढ़ गया है।
  3. भांग का नशा कम करने के लिए आप घर में मौजूद इन चीजों का सेवन कर सकते हैं।

लाइफस्टाइल डेस्क, इंदौर। जब दोस्तों या परिजनों के साथ होली मनाते हैं तो रंगों के साथ-साथ भांग का नशा भी खूब चढ़ता है। कभी-कभी मस्ती में जब भांग का नशा ज्यादा ले लेते हैं तो यह सेहत के लिए नुकसानदायक भी हो जाता है और व्यक्ति को बार-बार चक्कर आना, सिर दर्द करना और उल्टियां भी होने लगती है।

ऐसे होता है भांग का असर

यदि कोई व्यक्ति भांग लेता है तो उसका नशा चढ़ने पर वह खूब हंसता है। इससे आप समझ सकते हैं तो उसे भांग का नशा पूरी तरह से चढ़ गया है। उसे पूरी दुनिया घूमती हुई महसूस होती है। भांग का नशा कम करने के लिए आप घर में मौजूद इन चीजों का सेवन कर सकते हैं।

खट्टी चीजों का ज्यादा सेवन करें

भांग का नशा कम करने के लिए खट्टी चीजों का सेवन ज्यादा करना चाहिए। यदि नशा बहुत ज्यादा हो गया है तो नींबू को काट कर उसे बार-बार चाटते रहें। इसके अलावा आप इमली भी चूस सकते हैं। नींबू का अचार या अन्य खट्टी चीजों का ज्यादा सेवन करने से नशा कम होता है। इमली का सेवन करें तो इस बात का ध्यान रखें कि इससे साथ मीठे का सेवन न करें।

naidunia_image

गर्म पानी से नहाएं

यदि भांग का नशा चढ़ता है तो इसे कम करने के लिए गर्म पानी से नहाना चाहिए। ऐसा करने से भी भांग का असर तेजी से कम होता है। भांग का नशा करने के बाद ठंडे पानी से नहीं नहाना चाहिए। ऐसा करने से नशा ज्यादा चढ़ता है। इसके अलावा पंखे या कूलर की ठंडी हवा के सामने भी नहीं बैठना चाहिए।

सरसों तेल की मालिश

भांग के नशे में चूर होते हैं तो सरसों के तेल की मालिश भी कर सकते हैं। ऐसा करने से शरीर में गर्मी बढ़ती है। सरसों का तेल हल्का गर्म करके दोनों कानों में भी डाल सकते हैं। ऐसा करने से नशा तेजी से कम होने लगता है। इसके अलावा बहुत ज्यादा नशा होने पर व्यक्ति को घी भी पिला सकते हैं। ऐसा करने से भांग का हैंगओवर कम होने लगता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button